उत्तरी एशिया में स्थित देश (Countries located in northern Asia)

जापान (Japan)

एशिया महाद्वीप में स्थित जापान देश को पूर्व का ब्रिटेन, निप्पन (उगते हुए सूर्य की भूमि) आदि नामों से भी जाना जाता हैं। यह देश एक द्वीपीय चाप का उदाहरण हैं। इस देश के अंतर्गत आने वाले 4 मुख्य दीप निम्न है –

  • होकैडों द्वीप
  • होंशू द्वीप 
  • शिकोकू द्वीप
  • क्यूशू द्वीप

हाँकेडो  द्वीप
यह द्वीप मछली उत्पादन व लकड़ी उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं। 

सुगारू जलसंधि :- यह जलसंधि हाँकेडो द्वीप को होंशू द्वीप से अलग करती हैं।
होंशू  द्वीप
क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से यह जापान का सबसे बड़ा द्वीप है, यहाँ स्थित शिजोगु परफेक्चर क्षेत्र चाय उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है।  जापान की मुख्य नदी शिनोना इसी द्वीप में प्रवाहित होती है।
फोसा मैग्ना (Fossa Magna) – यह जापान का ज्वालामुखी क्षेत्र है।
होंशू  द्वीप में जापान (Japan) के 3 औद्योगिक प्रदेश स्थित है, जो निम्न है —

  1. टोकियो याकोहामा औद्योगिक प्रदेश (क्वांटो कैहिन का मैदान) — यह क्षेत्र लौह इस्पात व मोटरगाड़ी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है, जिसके प्रमुख केन्द्र : कावासाकी, सुजुकी है।
  2. नगोया औद्योगिक प्रदेश — यह क्षेत्र मोटरगाड़ी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है, इसे जापान का डेट्रॉयट कहते है।
  3. कोबे ओसाका औद्योगिक प्रदेश — इसे किनाई का मैदान भी कहते है, जो  सूती वस्त्र व लौह-इस्पात उद्योग के लिए प्रसिद्ध है, जिसके प्रमुख केंद्र – ओसाका (पूर्व का मैनचेस्टर) और कोबै – इस्पात उद्योग के लिए प्रसिद्ध  है।

शिको द्वीप
चारों में यह जापान का सबसे छोटा द्वीप है।
क्यूशू द्वीप
यहाँ पर किता- क्यूशू औद्योगिक प्रदेश स्थित है। इस द्वीप पर स्थित दो प्रमुख औद्योगिक केंद्र प्रमुख है

  1. नागासाकी – लौह इस्पात उद्योग
  2. यावाटा – यह क्षेत्र जापान का पिट्सबर्ग कहलाता है। संसार का सबसे बड़ा जलयान निर्माण केन्द्र यही स्थित है।

जापान विश्व का सबसे बड़ा लौह-इस्पात व मोटरगाड़ी निर्माता देश है।
शेनकाकू द्वीप
शेनकाकू द्वीप पूर्वी चीन सागर में स्थित है, शेनकाकू द्वीप जापान (Japan) एवं चीन (China) के मध्य विवादास्पद है, इसे चीन का डिआऊ भी कहते है।

चीन (China)

चीन (China) को ड्रेगन के नाम से भी जाना जाता है। चीन का विश्व में चाय, चावल,चौनी, सीमेंट जस्ता व सीसा, सोना, सब्जियाँ, टिन सिंचित भूमि, गेहूँ, रेशम, एंटिमनी, कोयला, कच्चा लोहा आदि में विश्व में प्रथम स्थान है।
यह देश एशिया में चाँदी का सबसे बड़ा उत्पादक है तथा एशिया में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भण्डार वाला देश है।

  • रेड-बेसिन — इसे चीन का बगीचा कहा जाता है।
  • जेचवान बेसिन — यह चीन का सबसे ऊपजाऊ भाग है, जो गेहूं की खेती के लिए प्रसिद्ध है।
  • जंगेरियन बेसिन — यह बेसिन चीन (China) को मध्य एशिया में जोड़ता है।

शांसी, शेसी, मंचूरिया चीन में प्रमुख कोयला व लोहा उत्पादक क्षेत्र है।
सिक्वांग शान —  विश्व की सबसे बड़ी एंटीमनी (Antimony) की खान इसी क्षेत्र में स्थित है।
चीन का मुख्य पशु — पांडा (विलुप्त होने के कगार पर)
हान जाति, द्वारा बोले जाने वाली भाषा-मंदारिन, संसार की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।
शेनयांग  — यह क्षेत्र चीन का पिट्सबर्ग कहलाता हैं।
चीन के प्रमुख औद्योगिक प्रदेश 

  • मंचूरिया औद्योगिक प्रदेश — यह क्षेत्र लौह-इस्पात उद्योग के लिए प्रसिद्ध है, जिसका प्रमुख केन्द्र मुकदन हैं।
  • याँग टि सिक्क्यांग औद्योगिक प्रदेश — यह क्षेत्र लौह-इस्पात व सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है, जिसका प्रमुख केन्द्र बुहान (चीन का पिट्सबर्ग) शंघाई चीन का मेनचेस्टर कहलाता है।
  • केन्टन औद्योगिक प्रदेश  चीन के दक्षिणी भाग में स्थित यह क्षेत्र, पेट्रो-केमिकल उद्योग, कागज तथा लकड़ी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। जिसका प्रमुख केन्द्र केन्टन, दक्षिणी चीन का सबसे बड़ा बंदरगाह है।
  • बुसिंह — यह विश्व की सबसे बड़ी रेशम की मण्डी है।

ताईवान (Taiwan)

कर्क रेखा इस देश को 2 भागों में बाँटती हैं। टेटो का मैदान यहाँ का औद्योगिक प्रदेश है, यहाँ उलांग किस्म की चाय मिलती है।

दक्षिण कोरिया (South Korea)

दक्षिण कोरिया (South Korea) की राजधानी सियोल है। 38 डिग्री अक्षांश रेखा उत्तरी कोरिया को दक्षिणी कोरिया से अलग करती है।

उत्तरी कोरिया (North Korea)

उत्तरी कोरिया (North Korea) की राजधानी प्याँग–याँग है। यह साम्यवादी विचारधारा पर आधारित देश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…