दक्षिण एशिया में स्थित देश (Countries located in South Asia)

श्रीलंका (Sri Lanka)

श्रीलंका (SriLanka) देश की आकृति आँसू की बूंद की तरह है, तथा श्रीलंका की भाषा – सिंहली है। श्रीलंका (SriLanka) को पूर्व का मोती/प्राचीन का मोती/जवाहरातों का द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ स्थित हम्बनटोटा बंदरगाह (Hambantota harbor) चीन द्वारा तथा प्रिंकोमलि बंदरगाह (Prinkomali harbor) भारत द्वारा विकसित किया जा रहा है।
यहाँ स्थित पित्रदुगाला, श्रीलंका (SriLanka) की सर्वाधिक ऊँची चोटी है।

बांग्लादेश (Bangladesh)

बांग्लादेश (Bangladesh) की राजधानी ढाका (Dhaka) तथा मुद्रा टका है। इस देश को नदियों की भूमि के नाम से भी जाना जाता है तथा यह देश जूट उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है। बांग्लादेश (Bangladesh) में स्थित नारायणगंज संसार की सबसे बड़ी जूट मंडी है।

भूटान (Bhutan)

भूटान (Bhutan) की राजधानी थिम्पू (Thimphu) है, इसे तड़ित झंझाओं का देश कहा जाता है। भूटान (Bhutan) में स्थित पारो हवाई अड्डा, भारत द्वारा विकसित किया गया है तथा  चुक्खा, ताला व पुनंगत्छाग्चू भारत द्वारा स्थापित जल विद्युत परियोजनाएँ है।

नेपाल (Nepal)

नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) है, भारत व नेपाल द्वारा संयुक्त रूप से पंचेश्वर बाँध जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया जा रहा हैं।

पाकिस्तान (Pakistan)

पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) है, इस देश को नहरों की भूमि भी कहा जाता हैं। यहाँ स्थित ग्वादर बंदरगाह (Gwadar port) ब्लूचिस्तान में चीन द्वारा विकसित किया गया हैं।

अफगानिस्तान (Afghanistan)

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) तथा भाषा – पश्तो हैं। अफगानिस्तान विश्व में अफीम का सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं, तथा भारत द्वारा विकसित राष्ट्रीय राजमार्ग डेलराम-जारांग-छाबहर बंदरगाह (ईरान) से जुड़ेगा।

मालदीव (Maldives)

यह एक प्रवाल द्वीप (Coral Island) है, जिसकी राजधानी माले (Malé) है। यहाँ स्थित मराओ बंदरगाह (Marao harbor) चीन द्वारा विकसित किया गया है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…