CTET September 2015 – Paper – I (Hindi Language) Answer Key

Q105. ‘व्याकुल व्यथा मिटाने वाली’ में प्रयुक्त अलंकार है:
A. रूपक अलंकार
B. उपमा अलंकार
C. अनुप्रास अलंकार
D. यमक अलंकार


निर्देश : नीचे दिए गए प्रश्नों के सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
Q106. किसी भी भाषा पर अधिकार प्राप्त करने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण है:
A. शब्दों के अर्थ जानना
B. उस भाषा की वाक्य-संरचना जानना
C. उस भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करना
D. उस भाषा का व्याकरण जानना

Q107. समावेशी कक्षा में बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में भाषा-शिक्षक के रूप में आपकी मुख्य जिम्मेदारी नहीं है:
A. बच्चों की भाषा संबंधी क्षमताओं की पहचान करना
B. बच्चों को विभिन्न प्रकार की दृश्य-श्रव्य सामग्री उपलब्ध . कराना
C. बच्चों का आकलन करते समय अति उदार बनना
D. विभिन्न आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए उपलब्ध संसाधनों की खोज करना

Q108. पढ़ने की संस्कृति के विकास के क्रम में ………: पठन को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।
A. वैयक्तिक
B. सस्वर
C. मौन
D. सामूहिक

Q109. भाषा की पाठ्य-पुस्तक में सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है:
A आकर्षक चित्र
B. पाठों का उद्देश्यपूर्ण चयन
C. अभ्यासों की बहुलता ।
D. कागज की गुणवत्ता

Q110. समग्न भाषा पद्धति पर आधारित कक्षा :
A. गतिविधियों के आयोजन पर बल देती है
B. बच्चों के भाषायी विकास की स्पष्ट समझ पर बल देती है
C. बाल साहित्य को पढ़कर सुनाने पर बल देती है
D सभी भाषाओं को सीखने पर बल देती है

Q111. विद्यालय के बाहर का जीवन और वहाँ प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव भाषा सीखने के लिए आवश्यक प्रेरणा देते हैं, क्योंकि :
A. मानक वर्तनी का सम्यक् ज्ञान मिलता है
B. लेखन की विभिन्न शैलियों का परिचय मिलता है
C. समृद्ध भाषिक परिवेश मिलता है।
D. इससे व्याकरणिक नियमों की जानकारी प्राप्त होती है

Q112. पहली कक्षा में प्रवेश लेने से पहले आमतौर पर बच्चे :
A. पठन-लेखन में दक्ष होते हैं
B. स्व-अभिव्यक्ति जानते हैं।
C. भाषा के व्याकरणिक नियम जानते हैं
D. तुतलाकर बोलते हैं

Q113. सुरभि अकसर. ‘ड’ वाले शब्दों को गलत तरीके से उच्चारित करती है। आप क्या करेंगे?
A उसे ‘ड’ वाले शब्दों की सूची पढ़ने एवं लिखकर अभ्यास करने के लिए देंगे ।
B. उसे ‘ड’ वाले शब्दों को अपने पीछे-पीछे दोहराने के लिए कहेंगे
C. उसे सहजता के साथ अपनी बात कहने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
D उसे ‘ड’ वाले शब्दों की सूची पढ़ने एवं बोलकर अभ्यास करने के लिए देंगे।

Q114. प्राथमिक स्तर पर पढ़ने की क्षमता का आकलन करने की दृष्टि से सबसे अधिक महत्वपूर्ण है:
A. विराम-चिह्नों का ज्ञान
B. पढ़ने में प्रवाह,
C. अर्थ का निर्माण
D. वर्गों की पहचान

Q115. भाषा की कक्षा में कहानी सुनाने का मूल उद्देश्य है :
A. बच्चों की कल्पनाशक्ति का विकास
B. बच्चों में ‘सुनकर दोहराने की आदत का विकास
C. बच्चों को अनुशासन में रखना
D. बच्चों का मनोरंजन करना

Q116. प्राथमिक कक्षाओं में बच्चे बहुत कुछ लेकर विद्यालय आते हैं, जैसे-अपनी …………, अपने अनुभव, दुनिया को देखने का अपना दृष्टिकोण आदि।
A. समस्याएँ
B. भाषा
C. पाठ्य-पुस्तकें
D. कमियाँ

Q117. बच्चों की मौखिक अभिव्यक्ति के विकास का अर्थ यह नहीं है :
A. वाद-विवाद में बेझिझक होकर बोलना
B. कहानी सुनकर शब्दशः दोहराना
C. अपनी कल्पनाओं की मौखिक अभिव्यक्ति
D. बातचीत में सक्रिय भागीदारिता का निर्वाह करना

Q118. भाषा की कक्षा में यह जरूरी है कि:
A. भाषा-शिक्षक भाषा का पूर्ण ज्ञाता हो
B. भाषा-शिक्षक बच्चोंकी उच्चारणगत शद्धता पर विशेष ध्यान देना
C. भाषा-शिक्षक बच्चों की वर्तनी को बहुत कठोरता से ले
D. स्वयं भाषा-शिक्षक की भाषा प्रभावी हो

Q119. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की भाषायी क्षमताओं का विकास करने का अर्थ है:
A. भाषिक संरचनाओं पर अधिकार
B. भाषा-प्रयोग की कुशलता पर अधिकार
C. भाषा-अनुकरण की कुशलता पर अधिकार
D. भाषिक नियमों पर अधिकार

Q120. व्याकरण-शिक्षण की आगमन विधि की विशेषता है:
A. पहले नियम बताना ।
B. पहले नियम का विश्लेषण करना
C. पहले मनोरंजक गतिविधियाँ करना
D. पहले उदाहरण प्रस्तुत करना

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC VDO/VPDO Exam Answer Key 9 July 2023

21. एक ही पासा के निम्न तीन भिन्न स्थितियों में उसके निचले तल पर कौन-से अंक…

UKPSC Forest Guard Exam Answer Key: 9 April 2023

भाग – 2 (सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन) Q21. निम्नांकित में से कौन से क्रान्तिकारी चटगाँव…