महात्मा गांधी की 72 वीं पुण्यतिथि पर भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा गांधी स्मृति, नई दिल्ली में उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
- शहीद दिवस पर प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को महात्मा गांधी की याद में और राष्ट्र के लिए उनके योगदान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- 23 मार्च को भारत के तीन क्रांतिकारियों भगत सिंह (Bhagat Singh), शिवराम राजगुरु (Shivram Rajguru) और सुखदेव थापर (Sukhdev Thapar) को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)
- मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था और 30 जनवरी, 1948 को नई दिल्ली के गांधी स्मृति में उनका निधन हुआ था।
- महात्मा गांधी को शाम की प्रार्थना के दौरान बिड़ला हाउस में नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
- वह एक वकील, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक थे और भारत के ब्रिटिश शासन के खिलाफ राष्ट्रवादी आंदोलन के नेता बने।
- उन्हें भारत का राष्ट्रपिता माना जाता है।
- गांधी और उनकी विचारधाराओं (अहिंसा की नीति) ने भारत को अंग्रेजों से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।