अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख पर्वत और मरूस्थल (Major mountains and desert of Africa continent)

एटलस पर्वतमाला : 

एटलस पर्वत अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी-पश्चिमी भाग में स्थित एक नवीन मोड़दार पर्वत श्रृंखला है, जिसका तटीय विस्तार 3 देशों – अल्जीरिया, मोरक्को, ट्यूनीशिया में है ।
बर्बर जनजाति के इन देशों में निवास करने के कारण उपरोक्त तीनों देश बर्बरी राज्य कहलाते हैं।
एटलस पर्वत की सबसे ऊँची चोटी – माउंट Toubkal (4,167 meter) मोरक्को में स्थित है।

ड्रैकेंसबर्ग  (Drakensberg) : 

ड्रैकेंसबर्ग (Drakensberg) पर्वत अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी पूर्वी भाग में स्थित एक प्राचीन मोडदार पर्वतमाला (अवशिष्ट) है। जिसकी सबसे ऊँची चोटी – N.T ल्याला (कम्पास) है।

किलिमंजारो पर्वत (Kilimanjaro Mountains) :

किलिमंजारो पर्वत  (5895 meter) अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी है, जो तन्जानिया (Tanzania) में स्थित है।
किलिमंजारो पर्वत विषुवत् रेखा के समीप स्थित है। जिसे मृत ज्वालामुखी के नाम से भी जाना जाता है।
अधिक ऊंचाई पर स्थित होने के कारण किलिमंजारो पर्वत के ऊपरी भाग में ग्लेशियर (Glacier) पाएँ जाते है।

रॉवनजारों पर्वत (Rawanjar Mountain)

युगांडा देश में स्थित रॉवनजारों पर्वत को टॉलमी द्वारा “चांद का पर्वत” की संज्ञा दी गयी है।

कैमरून पर्वत (Cameron Mountains)

यह पर्वत केमरून देश में स्थित है, इसके समीप से होकर विषुवत रेखा गुजरती है। यह क्षेत्र अफ्रीका महाद्वीप का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है।


मरूस्थल (Desert)

वह क्षेत्र जहाँ वाष्पोत्सर्जन की दर वर्षा की अपेक्षा अधिक हो मरूस्थल (Desert) कहलाते है

कालाहारी मरूस्थल (Kalahari Desert)

कालाहारी मरुस्थल का विस्तार अफ़्रीका के बोत्सवाना, नामीबिया तथा दक्षिण अफ़्रीका देशों की सीमा में लगभग 9 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में है। इस मरूस्थल में बुशमैन जनजाति रहती हैं।

नामिब मरूस्थल (Namib Desert)

नामिब मरूस्थल अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिण पश्चिम भाग में नामीबिया देश में स्थित है।

सहारा मरूस्थल (Sahara Desert)

अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित सहारा मरूस्थल (Sahara Desert) विश्व का सबसे बड़ा गर्म मरुस्थल है, जिसका विस्तार 13 देशों में है जो निम्न है – माली, मोरक्को, मुरितानिया, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, चाड, सूडान एवं मिस्र आदि।
अंटार्कटिका के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा मरुस्थल है।
सहारा मरूस्थल (Sahara Desert) का जन-घनत्व सबसे कम है।
सहारा मरूस्थल (Sahara Desert) में स्थित अल जजियाह नगर दुनिया का दूसरा गर्म स्थान (58°C) है।
Note : 
2014 से संसार का सबसे गर्म स्थान का दर्जा मृत घाटी (Death Valley), कैलिफोर्निया (USA) को दिया गया।

नूबियन मरूस्थल (Nubian Desert)

सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को नूबियन मरूस्थल (Nubian Desert) के नाम से भी जाना जाता हैं जो लगभग 40 हजार वर्ग किलोमीटर भाग में विस्तृत है।

डनकाली मरूस्थल (Dinkali Desert) 

डनकाली मरूस्थल का विस्तार इथोपिया और सोमलिया देशों में है।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…