यूरोप महाद्वीप के प्रमुख पठार, घास के मैदान व कृषि उत्पाद (Major Plateau grasslands and agricultural products of Europe continent)

यूक्रेन का पठार (Plateau of Ukraine)

यूरोप का खनिजों का अजायबघर भी कहा हटा हैं, जो मुख्यत: कोयला, लोहा व मैंगनीज के लिए प्रसिद्ध हैं। इस पठार के मुख्यत: दो भाग हैं –

  • डोनेट्स्क (Donetsk) – यह क्षेत्र लोहा उत्पादन हेतु प्रसिद्ध हैं, यहाँ क्रियाँवरीह खान स्थित है। जो यूरोप की सबसे बड़ी लोहे कीं खान हैं।
  • डोनवास (Donvas) – यह क्षेत्र कोयला उत्पादन हेतु प्रसिद्ध हैं।

आईबेरिया प्रायद्वीप (Iberia Peninsula)

इस पठार पर स्पेन (Spain) व पुर्तगाल (Portugal) स्थित हैं। इसी का एक भाग मेसेंटा  पठार (Meseta plateau) है जिस पर स्पेन की राजधानी मैड्रिड (Madrid) स्थित हैं।


मैदान व घास के मैदान (Field & grasslands)

स्टेपी (Steppe)

यह घास का मैदान यूक्रेन (Ukraine), रूस (Russia) मध्य एशिया (Middle Asia) में स्थित एक शीतोष्ण घास का मैदान  हैं।
यह क्षेत्र गेहूं की खेती के लिए प्रसिद्ध है इसलिए यूक्रेन (Ukraine) को गेहूँ का कटोरा कहा जाता  है। इस मैदान में चरनोन्म मृदा  मिलती हैं जो ऊपजाऊ व काले रंग की है।

पुस्टाज (Pustaj)

हंगरी (Hungary) में स्थित यह एक शीतोष्ण घास का मैदान है, जो गेहूं की खेती हेतु प्रसिद्ध हैं।

मैदान 

जमोरा का मैदान  यह मैदान स्पेन (Spain) में स्थित है, जो गेहूं की खेती हेतु प्रसिद्ध हैं।
पोल्डर  नीदरलैण्ड में समुद्री पानी को हटाकर इस मैदान का निर्माण किया गया।
सेन्ट्रल मैसिफ  फ्राँस की उच्च भूमि
फेल्ड → नॉर्वे को उच्च भूमि
मग्यार → हंगरी में निवास करने वाली जनजाति


खान व खनिज 

रूस (Russia), यूरोप का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस (Natural gas), पेट्रोलियम (Petroleum), लोहा (Iron), कोयला (Coal) तथा वैनेडियम (Vanadium) उत्पादक देश है।
यूक्रेन (Ukraine) लोहा व कोयला का यूरोप दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
रूर घाटी व प्रदेश → जर्मनी में स्थित यह प्रदेश प्रमुख कोयला उत्पादक देश हैं।
अल्लास लँरिन  → फ्रॉस में स्थित यह प्रदेश, लौह अयस्क हेतु प्रसिद्ध हैं
सार प्रदेश → जर्मनी में स्थित यह प्रदेश, लोहा व कोयला उत्पादक हेतु प्रसिद्ध है, इसका कुछ भाग फ्रॉस (France) में स्थित हैं। →
किरूना व गैलावीरा → स्वीडन (Sweden) में स्थित प्रसिद्ध लोहे की खान हेतु प्रसिद्ध हैं।
चैतूरा खान → यह खान जॉर्जिया (Georgia) देश में स्थित है, जो यूरोप की सबसे बड़ी मैंगनीज की खान हैं।


कृषि  उत्पाद (Agricultural Products)

डेनमार्क (Denmark)

  • यह क्षेत्र दुग्ध उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है, जो मक्खन व पनीर का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  • डेनमार्क (Denmark) की प्रतिव्यक्ति दुग्ध उपलब्धता सर्वाधिक है तथा सर्वाधिक दुधारू पशुओं की नस्ल यहाँ पाई जाती हैं।

Note : एडम पनीर (Adam Paneer) – यह नीदरलैण्ड (Netherland) सबसे मंहगा पनीर हैं ।

भूमध्य सागरीय कृषि जलवायु प्रदेश  

इसे विश्व का बगीचा भी कहा जाता है, जो रसदार फलों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है  – भूमध्य सागरीय कृषि जलवायु प्रदेश में वर्षा सर्दियों में होती है।
अंगूर (Grapes)  
विश्व भर में अंगूर (Grapes) का सर्वाधिक उत्पादन फ्रांस (France) में होता है, तथा द्वितीय स्थान इटली का है।

नारंगी (Orange) 

विश्व में नारंगी (Orange) का सर्वाधिक उत्पादन स्पेन (Spain) में होता है।

जैतून (Olive) 

जैतून (Olive) का सर्वाधिक उत्पादन इटली (Italy) में होता है, संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतीक में जैतून की पत्तियाँ है।

मुनक्का (Raisin)

  • विश्वभर में मुनक्का (Raisin) का सर्वाधिक उत्पादन ग्रीस (यूनान) में होता है। फ्राँस की लोइरे नदीं (Loire River) का क्षेत्र अंगूर की खेती के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
  • फ्राँस की लोइरे नदीं (Loire River) के तट पर बोडौं नगर स्थित हैं, जो शराब का मुख्य उत्पादक केन्द्र है।
  • फ्रांस (France) में निर्मित होने वाली शैम्पेन (Champagne) शराब विश्व प्रसिद्ध है, यहां शैम्पेन नगर स्थित हैं।

 चुकन्दर (Beet) 

यूक्रेन (Ukraine) सबसे बड़ा चुकन्दर (Beet) उत्पादक देश है, यहाँ चुकन्दर से चीनी बनायी जाती है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog