उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख खनिज संसाधन (North American continent major mineral resources)

प्रमुख खानें 

लोहे की ख़ानें (USA)  – यह वर्मिलियन, आयरन हिरनी, मेसावी श्रेणी में उपस्थित हैं।
बुट्टे की खान – इसे विश्व की सबसे धनी खान कहा जाता है, जो चांदी, तांबा, सीसा, के लिए प्रसिद्ध हैं।
चिहुआहुआ (Chihuahua) – मैक्सिको में स्थित यह खान, विश्व की सबसे बड़ी चाँदी की खान हैं। मैक्सिकों विश्व संसार का सबसे बड़ा चाँदी उत्पादक देश है।
कनाडा में स्थित सुलीवान क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी सीसाजस्ता की खान है।

कृषि उत्पाद

विश्व में सबसे ज्यादा कृषि योग्य भूमि USA में हैं।
सिंचित क्षेत्र (Irrigated area) की दृष्टि से USA का विश्व में तीसरा स्थान हैं। (प्रथम – चीन, द्वितीय – भारत) 
USA विश्व में सोयाबीन व सूर्यमुखी का सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं।
वर्जिनिया (USA) विश्व का सबसे बड़ा तम्बाकू उत्पादक देश हैं।
USA उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा कपास उत्पादक देश हैं।

जमैका (Jamaica)

  • ब्लू माउंटेन कॉफी – यह विश्व की सबसे महंगी कॉफी होती है, जिसका उत्पादन जमैका (Jamaica) में होता है।
  •  जमैका (Jamaica) केले की खेती के लिए प्रसिद्ध हैं।

क्यूबा (Cuba)

क्यूबा में प्रति हैक्टेयर गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन होता हैं। क्यूबा को चीनी का कटोरा भी कहा जाता हैं।
यह देश सिगार के लिए प्रसिद्ध है। (हवानियन सिगार) 
क्यूबा को एन्टीलीज का मोती कहते हैं।
फिडेल कास्त्रो (Fidel Castro) क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति, किसी भी देश के सर्वाधिक समय (50 वर्ष) तक शासनाध्यक्ष रहने वाले व्यक्ति हैं।
अल्ट्रा वैरा पाज – यह ग्वाटेमाला (Guatemala) देश में उत्पादित होने वाली कॉफी की किस्म हैं।

कनाड़ा

  • कोणधारी वनों का सबसे बड़ा उत्पादक – कनाड़ा (टेंगा वन)
  • कनाडा (Canada) में लकड़ी काटने वाले लम्बरजैक (Lumberjack) कहलाते हैं।
  • कनाड़ा अखबारी कागज का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  • यहाँ स्थित कॉर्नर ब्रूक (Corner Brook) विश्व की सबसे बड़ी कागज की मिल (Paper mill) है।

USA (United States of America)

विश्व के सबसे बड़े पेट्रोलियम भण्डार USA में स्थित हैं। विश्व का प्रथम तेल का कुंआ 1859 में USA के टिटूशविले (Titusville) पेन्सिलवेनिया राज्य (State of Pennsylvania) में खोदा गया।
वर्तमान में शैल संरचना (Shell structure) के सर्वाधिक पेट्रोलियम भण्डार USA में मिले हैं।
USA में कुल 52 राज्य जिसमें 45 मुख्य भूमि पर व 2 ( अलास्का व हवाई) मुख्य भूमि से अलग हैं।

  • अलास्का –  यह पहले रूस का भाग था।
  • हवाई द्वीप- इसकी राजधानी होनोलुलु है, जिसे प्रशांत महासागर का चौराहा कहते हैं।

USA में दो सक्रिय ज्वालामुखी स्थित है –

  • किया/मौनाकिया  – सक्रिय ज्वालामुखी।
  • मौना लोआ (Mauna Loa) – सक्रिय ज्वालामुखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog