उन्नत भारत अभियान (Unnat Bharat Abhiyan)

हाल ही में, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) द्वारा उन्नत भारत अभियान (UBA) से संबंधित जानकारी दी गई थी।

प्रमुख बिंदु

  • उन्नत भारत अभियान (Unnat Bharat Abhiyan – UBA), मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) द्वारा संचालित का एक प्रमुख कार्यक्रम है।
  • इसका उद्देश्य कम से कम (5) गांवों को एक उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ जोड़ना है, ताकि ये संस्थान अपने ज्ञान के आधार का उपयोग करके इन ग्राम समुदायों की आर्थिक और सामाजिक बेहतरी में योगदान दे सकें।

मुख्य उद्देश्य (Main Objectives)

  • ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के मुद्दों की पहचान करके उसके लिए स्थायी समाधान खोजने में उच्च शैक्षणिक संस्थानों (HEI) के शिक्षकों और छात्रों को सम्मिलित करना।
  • उपलब्ध नवीन प्रौद्योगिकी की पहचान करके, लोगों के लिए आवश्यकतानुसार प्रौद्योगिकियों के अनुकूलन को सक्षम करना।
  • उच्च शैक्षणिक संस्थानों (HEI) को विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के सुचारू क्रियान्यवन के लिए विकासशील प्रणालियों में योगदान करने की अनुमति देना।

उन्नत भारत अभियान 2.0 ((Unnat Bharat Abhiyan 2.0)

  • यह उन्नत भारत अभियान 2.0  का उन्नत संस्करण है। इसे 2018 में लॉन्च किया गया था।
  • यह योजना सभी शैक्षणिक संस्थानों तक विस्तारित है; हालांकि, कुछ मानदंडों के आधार पर, उन्नत भारत अभियान 2.0 में भाग लेने वाले संस्थानों का चयन किया जाता है।

उन्नत भारत अभियान (UBA)

वर्तमान में इस योजना के तहत 2474 संस्थानों द्वारा 13072 गांवों को गोद लिया गया है।
उन्नत भारत अभियान (UBA) के अंतर्गत प्रौद्योगिकी का उपयोग द्वारा विभिन्न विषयों को व्यापक रूप से वर्गीकृत करते हैं जैसे –

  • जैविक कृषि
  • जल संसाधन प्रबंधन
  • कारीगर, उद्योग और आजीविका
  • बुनियादी सुविधाएं (अवसंरचना और सेवाएँ)
  • ग्रामीण ऊर्जा प्रणाली।

उन्नत भारत अभियान (UBA) द्वारा गांवों में रहने की स्थिति में स्थिति में सुधार हुआ है, जो ग्रामीण भारत के लिए फायदेमंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

गति (Motion)

गति (Motion) जब कोई वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति में परिवर्तन करती है, तो वस्तु…