UPTET 2012 – Paper – I (Hindi Language) Answer Key

निर्देश (प्र. सं. 16-20) : नीचे दिए गए प्रश्नों के सबसे उचित उत्तर वाले विकल्प चुनिए।
Q46. कक्षा आठ में पढ़ने वाली नन्दिनी लिखते समय वर्तनी की अशुद्धियाँ करती है। भाषा-शिक्षक के रूप में आप अपनी क्या जिम्मेदारी मानते हैं?
(1) नन्दिनी की अशुद्धियों को काटकर सही करना और उन्हें बीस-बीस बार लिखवाना
(2) नन्दिनी को ऐसे अवसर प्रदान करना कि वह स्वयं उनमें सुधार करे
(3) नन्दिनी को समझाना कि वर्तनी की अशुद्धियाँ करने पर उसके अंक कट जाएंगे
(4) नन्दिनी को समझाना कि वर्तनी की शुद्धता ही लेखन का सशक्त पहलू है


Q47. उच्च प्राथमिक स्तर पर मुहावरे-लोकोक्तियों के शिक्षण के सम्बन्ध में आपके लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है
(1) अधिक-से-अधिक मुहावरे-लोकोक्तियों के प्रयोग द्वारा भाषा को आलंकारिक बनाना
(2) मुहावरे-लोकोक्तियों का वाक्यों में प्रयोग करना
(3) सन्दर्भानुसार मुहावरे-लोकोक्तियों के प्रयोगों को समझना और उनका प्रयोग करना
(4) मुहावरे-लोकोक्तियाँ का अर्थ समझाने का प्रयत्न

Q48. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न “सन्दर्भ में व्याकरण शिक्षण’ को पुष्ट करता है?
(1) ‘घर-घर’ पुनरुक्त शब्द-युग्म है, दिए गए शब्द-समूहों में से ऐसे शब्द-युग्म छाँटिए।
(2) ‘घर-घर’ पुनरुक्त शब्द-युग्म है, इसी तरह के दो और शब्द-युग्म बताइए।
(3) ‘घर-घर’ शब्द-युग्म का प्रयोग करते हुए दो वाक्य बनाइए।
(4) ‘घर-घर’ आपकी ही चर्चा है। वाक्य में ‘घर’ शब्द की पुनरावृत्ति से अर्थ पर क्या प्रभाव पड़ता है।

Q49. उच्च प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा की पाठ्पुस्तक का निर्माण करते हुए आपके लिए सबसे कम महत्वपूर्ण है (1) भाषायी क्षमताओं को बढ़ावा देने के अभ्यास
(2) समृद्ध हिन्दी साहित्य की छटा का प्रदर्शन
(3) समस्त व्याकरणिक बिन्दुओं का समावेश
(4) भाषा की विविध छटाओं को समेटने वाले पाठ

Q50. किसी रचना के बारे में स्वतन्त्र राय बनाने का आत्मविश्वास विकसित करने के लिए आवश्यक है
(1) साहित्य बोध और ऐतिहासिक बोध
(2) कवि और कविता बोध
(3) साहित्य बोध और छन्द बोध
(4) भाषा बोध और साहित्य बोध

Q51. बच्चों के लिए अतिरिक्त पठन सामग्री क्यों विकासत की जाती है?
(1) पढ़ने में रुचि जगाने एवं सामान्य ज्ञान में वृद्धि के लिए
(2) पढ़ने में रुचि जगाने एवं भाषा ज्ञान में वृद्धि के लिए
(3) भाषा ज्ञान बढ़ाने एवं साहित्यकारों में रुचि जगाने के लिए
(4) भाषा ज्ञान बढ़ाने और सामान्य ज्ञान में रुचि जगाने के लिए

Q52. उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा-शिक्षण का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है
(1) भाषा के आलंकारिक रूप से पहचानना
(2) भाषा की नियमबद्ध प्रकृति को पहचानना
(3) भाषा के व्याकरण को कण्ठस्थ करना
(4) साहित्यिक विधाओं में रचना करना

Q53. “विभिन्न कार्यक्षेत्रों से जुड़ी प्रयुक्तियों से विद्यार्थियों को परिचित कराया जाना चाहिए।” इस कथन में ‘प्रयुक्ति’ से तात्पर्य है।
(1) विशिष्ट भाषा प्रयोग
(2) विभिन्न भाषा उदाहरण
(3) भाषा के नियम
(4) शब्दों की व्युत्पत्ति

Q54. भाषा-शिक्षण की किस विधि में मातृभाषा को मध्यस्थ नहीं रखा जाता?
(1) सूत्र विधि
(2) व्याकरण विधि
(3) अनुवाद विधि
(4) प्रत्यक्ष विधि

Q55. भाषा-शिक्षण के सन्दर्भ में किसी शिक्षक के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है
(1) भाषा प्रयोग के अधिक अवसर प्रदान करना
(2) पाठ्यचर्या सहगामी क्रियाओं का आयोजन करना
(3) निर्धारित पाठ्यक्रम को पूरा करना
(4) परीक्षा का आयोजन करना

Q56. सतत् आकलन का उद्देश्य यह जानना है कि
(1) बच्चे क्यों नही सीखते?
(2) बच्चे कैसे सीखते हैं?
(3) बच्चों ने कितना सीखा है?
(4) बच्चों ने क्या सीखा है?

Q57. जब शिक्षिका पूछती है कि “हम भी सफल होंगेइस वाक्य में ‘भी’ लगने से अर्थ में क्या अन्तर आता है?”, तो इसका आशय है कि शिक्षिका बच्चों को –
(1) भाषा की बारीकियाँ समझाना चाहती है
(2) अवलोकन क्षमता के अवसर देना चाहती है
(3) व्याकरण सिखाना चाहती है
(4) परीक्षा के लिए तैयार करना चाहती है

Q58. हिन्दी भाषा के शिक्षक के रूप में आपके लिए सबसे कम महत्वपूर्ण है –
(1) व्याकरणिक नियमों की जानकारी
(2) भाषा प्रयोग की क्षमता का विकास
(3) भाषा-कौशलों का ज्ञान
(4) संवैधानिक मूल्यों की जानकारी

Q59. साहित्य की किस विधा के शिक्षण में सस्वर पठन सर्वाधिक अपेक्षित है?
(1) संस्मरण
(2) आत्मकथा
(3) एकांकी
(4) जीवनी

Q60. उच्च प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा में अभिव्यक्ति परखने के लिए आप किस प्रश्न को सर्वाधिक महत्वपूर्ण समझते हैं?
(1) ‘आँखों पर पर्दा पड़ना’ मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कीजिए।
(2) ‘लोकगीत संस्कृति के परिचायक होते हैं’ इस कथन पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
(3) सेना ने पार्क को क्यों घेर लिया था?
(4) लेखक ने ऐसा क्यों कहा कि ताजा बर्फ धोखा देने वाला होता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC VDO/VPDO Exam Answer Key 9 July 2023

21. एक ही पासा के निम्न तीन भिन्न स्थितियों में उसके निचले तल पर कौन-से अंक…

UKPSC Forest Guard Exam Answer Key: 9 April 2023

भाग – 2 (सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन) Q21. निम्नांकित में से कौन से क्रान्तिकारी चटगाँव…