कार्डेटा संघ के प्रमुख वर्ग (Phylum Chordata Classes)

कार्डेटा को 13 वर्गों में विभाजित किया गया है,जो निम्नलिखित है
कोंड्रिकथाइस वर्ग (Class Chondrichthyes)

  • ये सभी अनियततापी जन्तु (Cold Blooded) होते हैं।
  • इनमें श्वसन क्लोम द्वारा होता है।
  • ये जल में अण्डे देने वाले वर्टिब्रेट हैं।
  • इनका हृदय द्विवेश्मी (Bilobed) होता है। जैसे – शार्क, टॉरपीडो, रोहू, भेटकी, हिप्पोकैम्पस, एनाबस, गई, सिंगी, प्रोटोप्टेरस आदि।
  • हिप्पोकैम्पस एक समुद्री मछली होती है जिसे समुद्री घोड़ा कहते हैं।
  • शार्क को डॉग फिश और टॉरपीडो को ‘इलेक्ट्रिक रे’ के नाम से जाना जाता है।

उभयचर वर्ग (Class Amphibia)

  • जल और स्थल दोनों स्थानों पर पाये जाने वाले अनियततापी जन्तु होते हैं।
  • इनके शरीर पर शल्क, बाल, पंख नहीं होते हैं। ये त्वचीय श्वसन करते हैं।
  • हृदय में दो अलिंद (Auricles) और एक निलय (Ventricles) होते हैं। जैसे – मेढ़क, टोड, सैलामैण्डर, साइन, नेक्यूरस, प्रोटिअस आदि।
  • टोड का वैज्ञानिक नाम ब्यूफो है।
  • हायला को वृक्ष मेढ़क कहते हैं।

सरीसर्प वर्ग (Class Reptilia)

  • रेंगकर चलने वाले जन्तु, अनियततापी।
  • इनकी त्वचा में एपिडर्मल शृंगी शल्क पाये जाते हैं।
  • इनमें आरबीसी (RBC) पायी जाती हैं।
  • मुख के अन्दर एक विषदंत पाया जाता है। इनमें अन्तः निषेचन होता है। जैसे – घड़ियाल, मगरमच्छ, अजगर, करैत, नाग, घरेलू छिपकली, कछुआ, स्फेनोडॉन, यूरोमैस्टिक्स, डयनासोर, घड़ियाल पायथन एक विषहीन सांप है जिसे ‘अजगर’ भी कहा जाता है।
  • नाग को कोबरा, बंगेरस को करैत और हेमीडेक्टिलस को घरेलू छिपकली के नाम से जाना जाता है।
  • ड्रेको को उड़ने वाली छिपकली कहते हैं।
  • करैत सबसे विषैला सांप होता है।

पक्षी वर्ग (Class Aves)

  • ये नियततापी जंतु होते हैं।
  • जबड़ों में दांत नहीं होते, ये शृंगी होते हैं।
  • हृदय में चार वेश्म होते हैं। दो अलिंद और दो निलय ।
  • इन जंतुओं के हृदय में केवल दाहिना महाधमनी चाप ही पाया जाता है।
  • आमतौर पर नर में मैथुन अंग नहीं होता है।
  • ये अण्डज (Oviparous) होते हैं। जैसे – मैना, कबूतर, मोर, तोता, कीवी, आर्किओप्टेरिक्स, ऑस्ट्रिच, कबूतर आदि।
  • ऑस्ट्रिच को शुतुरमुर्ग कहा जाता है जो एक दौड़ने वाला पक्षी है।
  • कीवी भी दौड़ने वाला पक्षी है।
  • हमिंग बर्ड सबसे छोटा पक्षी है। |
  • अवावील सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी है।
  • सबसे बड़ा अण्डा शुतुरमुर्ग का होता है।

स्तनधारी वर्ग (Class Mammalia)

  • ये उच्चतापी एवं नियततापी (Stenothermal) होते हैं यानी इनके शरीर का ताप बाह्य वातावरण के तापमान परिवर्तन के साथ नहीं बदलता है।
  • त्वचा में स्वेद एवं तैल ग्रंथियां होती हैं।
  • मादा में पाई जाने वाली स्तन ग्रन्थियां (Mammary glands) रूपांतरित त्वचीय ग्रंथियां होती हैं।
  • स्तनधारी जन्तु द्विवारदंती (Diphyodont) होते हैं। इनके हृदय में चार कोष्ठ होते हैं।
  • स्वरयंत्र (Larynx) में स्वर रज्जु होता है व अंडाशय छोटे होते हैं।

स्तनधारी वर्ग को तीन उपवर्गों में बांटा गया है –

  1. प्रोटोथीरिया – इनमें कई लक्षण सरीसृपों की तरह होते हैं। बाह्य कर्ण अनुपस्थित होते हैं। अण्डे देने वाले स्तनधारी होने की वजह से इन्हें ओवीपेरस (Oviparous) कहा जाता है। जैसे – ऑर्निथोरिंकस (Ornithorhynchus), एकिडना (Echidna), डकबिल, प्लैटिपस आदि।

2. मेटाथीरिया – ऐसे जन्तु न तो अण्डे देते हैं और न ही पूर्ण विकसित बच्चे को जन्म देते हैं। ऐसे बच्चे का विकास माता के उदर में स्थित मार्क्सपियल थैली में होता है। इनके शरीर का तापमान हमेशा एक समान रहता है। ये एकदंती (Monophyodent) होते हैं। जैसे – कंगारू, डाइडेल्फिस आदि।

3. थूथीरिया – इसमें उच्चवर्ग के स्तनधारी सम्मिलित होते हैं। इनके मस्तिष्क में महासंयोजक (Corpus Callo Sum) होता है। इनमें आंतरिक निषेचन होता है। इनमें खोपड़ी की अस्थियों के बीच की धारियां स्पष्ट होती हैं। जैसे – चूहा, खरगोश, कुत्ता, हाथी, ब्लू व्हेल, मनुष्य, गिनी पिग, छबूंदर (Mole), पैंगोलिन आदि।

थूथीरिया उपवर्ग (स्तनधारी)
इसको भी कई उपवर्गों में बांटा गया है –

उपवर्ग उदाहरण
इडेण्टेटा आर्मेडिलो
लेगोमोर्फ खरगोश
प्राइमेट्स वनमानुष, चिंपांजी, मनुष्य
आर्टिओडेक्टाइला भेड़, बकरी, नीलगाय, बकरी
सिटेशिया व्हेल मछली
प्रोबोसीडिया हाथी
साइनेरिया समुद्री गाय
रोडेशिया गिलहरी, चूहा
इन्सेक्टिवोरा झाऊ चूहा
काइोप्टेरा चमगादड़
पेरिसोडेक्टाइला इक्वस (घोड़ा)
कार्निबोरा पैंथर, सील

कुछ प्रमुख समुद्री जन्तु एवं उनके संघ

समुद्री एनीमोन (Sea Anemones) निडेरिया
समुद्री खरहा (Sea Hare) मोलस्का
समुद्री खीरा (Sea Cucumber) इकाइनोडर्म
समुद्री पंखा (Sea Fan) निडेरिया
समुद्री गाय (Sea Cow) स्तनधारी
समुद्री घोड़ा (Sea Horse) पीसेज
समुद्री कुमुदनी (Sea LIly) इकाइनोडर्म
समुद्री सेही (Sea Urchin) इकाइनोडर्म
समुद्री चूहा (Sea Mouse) एनीलिडा
समुद्री पेन (Sea Pen) निडेरिया

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…