पाई दिवस (Pi Day)

पाई दिवस (Pi Day) प्रत्येक वर्ष 14 मार्च को मनाया जाता है। यह विशेष रूप से Pi (ग्रीक अक्षर π) को समर्पित है।
पाई दिवस (Pi day) 14 मार्च (3/14 अमेरिकी माह / दिन तिथि प्रारूप)  में  मनाया जाता है क्योंकि π के पहले तीन महत्वपूर्ण अंक 3, 1 और 4  हैं। वृत्त की परिधि को उसके व्यास से विभाजित करने पर उत्तर हमेशा लगभग 3.14 होता है, जिसे π का मान भी कहते है।
पाई (Pi) एक अपरिमेय संख्या (irrational number) है, इसे एक प्रतीक (symbol) π द्वारा दर्शाया जाता है।
पाई (Pi) का उपयोग ज्यामिति (geometry), त्रिकोणमिति (trigonometry,), भौतिकी (physics), खगोल विज्ञान (astronomy) और विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में किया जाता है। इसका उपयोग विभिन्न सूत्रों (formula) में किया जाता है। कुछ महत्वपूर्ण सूत्र निम्नलिखित हैं–

  • वृत्त का क्षेत्रफल (Area of a circle) – πr²  
  • सिलेंडर का आयतन (Volume of a cylinder) – πr²h 
  • गोले की सतह क्षेत्रफल (Surface area of a sphere) – 4πr²
  • गोले का आयतन (Volume of a sphere) – 4/3 πr³
  • शंकु का आयतन (Volume of a cone) – 1/3 (π²h) 

Table of Contents

पाई का मान (Pi value)

π = 22 /7  = 3.14159265358979323846……… 

 
पाई (Pi) का मान दशमलव के बाद अन्नंत तक जाता रहता है और दशमलव के बाद इसके अंक किसी भी नियमित पैटर्न का पालन नहीं करते है।

पाई (π)

  • पाई (π) के चिन्ह का सर्वप्रथम प्रयोग 1706 में विलियम जोंस द्वारा किया गया, किन्तु वर्ष 1737 में स्विस गणितज्ञ लियोनार्ड यूलर द्वारा प्रयोग करने बाद इसे लोकप्रियता मिली।
  • वर्ष 1989 में लैरी शौ (Larry Shaw) द्वारा सर्वप्रथम ‘पाई दिवस (Pi Day)’ का विचार प्रतिपादित किया गया।
  • वर्ष 2009 के पाई दिवस के अवसर पर US House of Representatives द्वारा  ने इस तिथि को ‘राष्ट्रीय पाई दिवस (National Pie Day)’ के रूप में स्वीकार किया गया।
  • वर्ष  2010 में पाई दिवस के अवसर पर गूगल (Google) ने अपने होम पेज पर वृत्त और पाई के चिह्नों को से संबंधित एक डूडल  प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…