मक्का (Maize)

मक्का (Maize) एक प्रमुख खाद्यान्न फसल है, जो ज़िया मेयस (Zea Mays), घास परिवार पोएसी (Poaceae) का एक सदस्य है।

  • मक्का में 79% कार्बोहाइड्रेट (carbohydrate), 5% प्रोटीन (protein), 5% वसा (fat), 2% राख तथा अन्य खनिज पदार्थ पाए जाते है।
  • धान्य फसलों (cereal crops) की तुलना में मक्का (Maize) में सर्वाधिक मात्रा में स्टार्च पाया जाता है। मक्का (Maize) का उपयोग  बायोडीजल के उत्पादन हेतु भी किया जाता है।

मक्का (Maize) वर्ष भर बोई जाने वाली फसल है, जायद ऋतु में इसे चारे के रूप में उपयोग किया जाता हैं।
भारत में मक्का की खेती सर्वप्रथम 15वीं सदी  में शुरू की गयी थी। भारत में यह मक्का (Maize) सर्वप्रथम पुर्तगालियों के द्वारा लायी गयी थी।
मक्का एक उभयलिंगाश्रयी पौधा (monoecious plant) है, जिसमें एक ही पौधे में नर तथा मादा दोनों पुष्प होते हैं।

मक्का की उत्पति (Origin of maize)

  • मक्का (Maize) की उत्पत्ति पाइ कार्न (pie corn) नामक फसल से हुई है।
  • मक्के के फसल उत्पति मेक्सिको (Mexico) में हुई थी।
  • मक्का (maize) में Zein नामक एक प्रोटीन पाया जाता है, इसमें TryptophanLysine की कमी होती है।

Note:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) मक्का का सबसे बड़ा उत्पादक देश है जो दुनिया में कुल उत्पादन का लगभग 36% योगदान देता है।
  • वैश्विक स्तर पर, मक्का को अनाज की रानी (Queen of cereals) के नाम से जाना जाता है।
  • अंतर्राष्ट्रीय गेहूँ एवं मक्का अनुसंधान संस्थान (CIMMYT), मेक्सिको (Mexico) में स्थित है।
  • भारत में मक्का अनुसंधान निदेशालय (Directorate of Maize Research), नई दिल्ली में स्थित है।

भारत मे 7 प्रकार के मक्का की फसल उगाई जाती है-

  • Pop corn (पॉप कॉर्न)
  • Sweet corn (स्वीट कॉर्न)
  • Flint corn (फ्लिंट कॉर्न)
  • Waxy corn (वैक्सि कॉर्न)
  • Pod corn (पॉड कॉर्न)
  • Soft corn (सॉफ्ट कॉर्न)
  • Dent corn (डेंट कॉर्न)

फसल तैयार होने की अवधि के आधार पर मक्का को चार वर्गों में विभाजित किया जा सकता है।
1. 75 दिन से कम (शीघ्र पकने) में पकने वाली मक्का की किस्में – Jawahar Maize-8, Vivek-4, Vivek-17, Vivek-43, Vivek-42, Pratap Hybrid Maize-1
2. 85 दिन से कम (शीघ्र पकने) में पकने वाली मक्का की किस्में – Jawahar-12, Amar, Azad Kamal, Pant Sankal Maize-3, Chandramani, Pratap-3, Vikas Maize-421, HIM-129, DHM-107, DHM -109, Pusa Early Hybrid Maize-1, Pusa Early Hybrid Maize-2, Prakash, PMH-5, Pro-368, X-3342, DK C-7074, JKMH-175, Highshell, and Bio-9637.
3. 85 दिन से कम (मध्यम अवधि) में पकने वाली मक्का की किस्में – Jawahar Maize-216, HM-10, HM-4, Pratap-5, P-3441, NK-21, KMH-3426, KMH-3712, NMH- 803, BISCO-2418
4. 95 दिन से अधिक अवधि में पकने वाली मक्का की किस्में – Ganga-11, Trisulata, Deccan-101, Deccan-103, Deccan-105, HM-11, HQPM-4, Sartaj, Pro-311, Bio-9681, Seed Tack -2324, BISCO-855, NK6240, SMH-3904.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…