नई दिल्ली में 26 से 31 जनवरी, 2020 तक वार्षिक कार्यक्रम भारत पर्व मनाया जा रहा है।
उद्देश्य:
- भारतीयों को भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए प्रोत्साहित करना और “देखो अपना देश” की भावना को जागृत करना।
- वर्ष 2020 के लिए थीम – “एक भारत श्रेष्ठ भारत”
- यह पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है।
- इसमें गणतंत्र दिवस परेड झांकी, सशस्त्र सेना बैंड द्वारा प्रदर्शन, विभिन्न राज्यों के थीम मंडप और केंद्रीय मंत्रालयों और देश के विभिन्न क्षेत्रों से सांस्कृतिक प्रदर्शन शामिल हैं।