तुर्की (Turkish)
तुर्की (Turkish) देश की राजधानी अकांरा (Ankara) है। तुर्की (Turkish) दोनों महाद्वीपों एशिया व यूरोप के मध्य स्थित होने के कारण इसे एशिया का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।
यहाँ स्थित इज्मीर घाटी अफीम उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है। कस्तुनतुनिया/इस्तांबुल विश्व का एकमात्र ऐसा नगर है जो दों महाद्वीपों (एशिया व यूरोप) में स्थित है।
लेबनान (Lebanon)
लेबनान (Lebanon) देश की राजधानी बेरूत (Beirut) है। इसे पश्चिमी एशिया का स्विट्जरलैण्ड भी कहा जाता है। लेबनान में स्थित बेका घाटी सेब (Apple)उत्पादन हेतु विश्व प्रसिद्ध है।
इज़रायल (Israel)
इज़रायल (Israel) देश की राजधानी तेल अवीव (Tel Aviv) है। यह विश्व का एकमात्र यहूदी देश है जिसकी स्थापना 14 मई 1948 को हुई। यहाँ स्थित जेरूशलम (Jerusalem) 3 धर्मों (यहूदी, ईसाई, इस्लाम) का पवित्र स्थान है।
यहाँ स्थित प्रमुख बन्दरगाह हैफा, भूमध्यसागर के तट पर स्थित है।
सीरिया (Syria)
सीरिया (Syria) की राजधानी दमिश्क (Damascus) है, जो एक मुस्लिम शिया देश है। इजरायल व सीरिया के मध्य गोलन पहाड़ी (वर्तमान में इजरायल देश में स्थित) को लेकर विवाद है।
जॉर्डन (Jordan)
जॉर्डन (Jordan) देश की राजधानी अम्मान (Amman) है। यह रॉक फॉस्फेट उत्पादक देश है यहाँ स्थित अकीबा एक मुख्य बंदरगाह है।
सऊदी अरब (Saudi Arab)
सऊदी अरब (Saudi Arab) क्षेत्रफल की दृष्टि से पश्चिमी एशिया का सबसे बड़ा देश हैं। यह एशिया का सबसे बड़ा व विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पेट्रोलियम उत्पादक देश हैं।
- यहाँ की राजधानी रियाध में विश्व का सबसे बड़ा हवाई अड्डा स्थित हैं।
- जेद्दा सऊदी अरब (Saudi Arab) में स्थित एक मुख्य बंदरगाह हैं।
- सऊदी अरब (Saudi Arab) के मुख्य तेल उत्पादक क्षेत्र – अब घावर, अबू कातिफ, अबू हिरेन्या
यमन (Yemen)
यमन (Yemen) की राजधानी साना (Sana) है, तथा अदन (Aden) यहाँ स्थित एक मुख्य बंदरगाह हैं। यमन मोका नामक कॉफी के लिए प्रसिद्ध है।
बाब अल मंदेव जलसंधि (Bab El-Mandeb Strait) —
- यह जलसंधि अफ्रीका को एशिया से तथा जिबूती को यमन अलग करती हैं।
- यह जलसंधि लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ती है।
- इस जलसन्धि आँसुओं का द्वारा कहलाती है।
ओमान (Oman)
ओमान (Oman) की राजधानी मस्कट (Muscat) है।
संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates – UAE)
संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates – UAE) की राजधानी-आबू धाबी है।
बहरीन (Bahrain)
बहरीन (Bahrain) देश की राजधानी मनामा (Manama) है, इसे मोतियों का द्वीप भी कहा जाता हैं।
क़तर (Qatar)
क़तर (Qatar) की राजधानी दोहा (Doha) हैं, यह एक चुनेदार चट्टानों पर स्थित देश हैं।
कुवैत (Kuwait)
कुवैत (Kuwait) देश की राजधानी कुवैत सिटी (Kuwait City) हैं, यह देश पेट्रोलियम उत्पादन हेतु प्रसिद्ध क्षेत्र निम्न है – बरगान व मीना-उल-अहमदी
इराक (Iraq)
इराक (Iraq) देश की राजधानी बगदाद (Baghdad) है, यह देश सूखे मेवों का एक प्रमुख उत्पादक देश हैं। विश्व का 80% खजूर इराक में उत्पादित होता है।
यहाँ स्थित किरकुक क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा तेल का कुआँ, कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित (उत्तरी इराक) है।
ईरान (Iran)
ईरान (Iran) देश की राजधानी तेहरान (Tehran) है, जो विश्व का सबसे बड़ा शिया मुस्लिम देश है।
बंदर अब्बास (Bandar Abbas) ईरान का सबसे बड़ा बंदरगाह है, जिसे चीन द्वारा विकसित किया गया है तथा चाबहार बंदरगाह (Chabahar Harbour) भारत द्वारा विकसित किया जा रहा बंदरगाह है।
ईरान (Iran) में स्थित अबादान शहर को विश्व की पेट्रोलियम राजधानी कहा जाता है। ईरान (Iran) जनसंख्या की दृष्टि से पश्चिमी एशिया का सबसे बड़ा देश है। यहाँ स्थित इस्फ़हान शहर ऊनी कालीन हेतु प्रसिद्ध है।
होर्मुज जलसंधि (Hormuz Strait) — यह जलसंधि फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ती हैं।
ईरान (Iran) में स्थित अघजारी, गच्छरान व करमनशाह प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र हैं।