CTET January 2012 – Paper – I (Mathematics) Answer Key

परीक्षा (Exam) – CTET Paper I Primary Level (Class I to V)
भाग (Part) – Part – II गणित (Mathematics)
परीक्षा आयोजक (Organized) – CBSE
कुल प्रश्न (Number of Question) – 30
परीक्षा तिथि (Exam Date) – January 2012


निर्देशः निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सबसे उचित विकल्प चुनिए।
Q31. रिजुल एक गतिसंवेदी (kinesthetic) शिक्षार्थी है। उसकी शिक्षिका सुश्री नेहा उसकी अधिगम-शैली को समझती है। उसकी गुणन की संकल्पना को स्पष्ट करने के लिए उन्हें निम्नलिखित में से किस व्यूह-रचना का चयन करना चाहिए?


Q32. कक्षा II में अबेकस का प्रयोग ……. में विद्यार्थियों की सहायता नहीं करता।
A. स्थानीय मान की महत्ता को समझने
B. बिना किसी त्रुटि के संख्याओं को पढ़ने
C. शब्दों में दी गई संख्याओं के समान संख्यांक लिखने
D. गणना में परिशुद्धता प्राप्त करने

Q33. निम्नलिखित में से किस विभाजन में, शेष उससे अधिक होगा जब आप 176 को 3 से विभाजित करते हैं?
A. 174÷4
B. 175÷3
C. 176÷2
D. 17÷5

Q34. 500 सेमी. +50 मी. +5 किमी.=
A. 500 मी.
B. 555 मी.
c. 5055 मी.
D. 55 मी..

Q35. 63606 में 6 के स्थानीय मानों का योगफल है
A. 60606
B. 6606
C. 6066
D. 18

Q36. 5671 और उसके अंकों को पलट देने पर प्राप्त संख्या का अंतर है
A. 4906
B. 3916
C. 7436
D. 3906

Q37. नीचे दिए गए पैटर्न का अध्ययन कीजिए
1×1=1
11 x 11 = 121
111x 111 = 12321
…………………….
……………………..
11111×11111 = क्या है?
A. 123454321
B. 12345421
C. 123453421
D. 1234321

Q38. ‘पैटर्न की पहचान करना और उन्हें पूरा करना’ प्राथमिक स्तर पर ___ गणित की पाठ्यचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा है क्योंकि
A. विद्यार्थियों में सृजनात्मकता और कलात्मक गुणों को विकसित करता है
B. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करता है
C. ‘सुडोकू’ पहेली को हल करने में विद्यार्थियों की सहायता करता
D. यह विद्यार्थियों में सृजनात्मकता को बढ़ावा देता है और संख्याओं तथा संक्रियाओं की विशेषताओं को समझने में उनकी सहायता करता है

Q39. निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
A. 1000 के परवर्ती का पूर्ववर्ती 1000 है
B. 1000 के पूर्ववर्ती का पूर्ववर्ती 999 है
C. 1000 के पूर्ववर्ती का परवर्ती 1001 है
D. 1000 के पूर्ववर्ती का परवर्ती 1002 है

Q40. एक दुकान में 239 खिलौने हैं। सत्तर और खिलौने लाए गए। उनमें से 152 बिक गए। बचे हुए खिलौनों की संख्या थी–
A. 239+ 70 + 152
B. 239-70 + 152
C. 239 + 70- 152
D. 239-70 – 152

Q41. एक पेंसिल का मूल्य ढाई रुपए है। अमित डेढ़ दर्जन पेंसिलें खरीदता ‘ है और दुकानदार को 100 रुपए का एक नोट देता है। उसे कितने रुपए वापस मिलेंगे?
A. ₹45
B. ₹65
C. ₹30
D. ₹55

Q42. 3759×9573 के गुणनफल में, दहाई अंक और इकाई अंक का योगफल है
A. 7
B. 9
C. 16
D. 0

Q43. 2:58 P.M. से 4 घंटे 59 मिनट पहले क्या समय है?
A. 9:59 A.M.
B. 10:01 A.M.
C. 9:59 P.M.
D. 9:57 A.M.

Q44. यदि 567567567 को 567 से विभाजित किया जाता है, तो भागफल
A. 111
B. 10101
C. 1001001
D. 3

Q45. 19 हजार +19 सैंकड़े +19 इकाइयाँ__के बराबर है।
A. 21090
B. 20919
C. 19919
D. 191919

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…