Major Politicians of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के प्रमुख राजनीतिज्ञ (Famous Politicians of Madhya Pradesh)

मौलाना बरकतुल्लाह (Maulana Barkatullah)

मौलाना बरकतुल्लाह का जन्म वर्ष 1854 ई० में भोपाल (Bhopal) में हुआ तथा 20 सितंबर, 1927 को इनका निधन हो गया। यह अमेरिका में स्थापित गदर पार्टी (Gadar Party) के संस्थापकों में से एक थे और और इस ग़दर पार्टी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की आज़ादी के लिए अपना पक्ष रखा। मौलाना बरकतुल्लाह ने नवंबर, 1913 में इन्होंने ‘गदर‘ नामक साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन किया, जिसमें  बरकतुल्लाह और रामचंदर संपादक थे।

कैलाश नाथ काटजू (Kailash Nath Katju)

कैलाश नाथ काटजू का जन्म 17 जून, 1887 को मध्य प्रदेश की जावरा रियासत (इंदौर के समीप) हुआ तथा 17 फरवरी 1968, को प्रयागराज (Prayagraj) में इनका निधन हो गया। वर्ष 1957 से 1962 तक यह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी रहे। कैलाश नाथ काटजू द्वारा इलाहाबाद लॉ जर्नल’ का संपादन भी किया था।

द्वारिका प्रसाद मिश्र (Dwarka Prasad Mishra)

द्वारिका प्रसाद मिश्र जी का जन्म 5 अगस्त, 1901 को हुआ तथा वर्ष 1988 में इनका निधन हो गया। वर्ष 1920 ई. में सविनय अवज्ञा आंदोलन (Civil disobedience movement) में शामिल हुए और यहीं से इनका  राजनीतिक जीवन शुरू हुआ। वर्ष 1963 से 1967 तक ये मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 1922 में इन्होंने ‘श्री शारदा’ का संपादन किया। द्वारिका प्रसाद मिश्र द्वारा रचित पुस्तकें – कृष्णायन (Krishnayan) व अनुदिता (Anudita) हैं।

रविशंकर शुक्ल (Ravi Shankar Shukla)

रविशंकर शुक्ल  का जन्म 2 अगस्त, 1877 को मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुआ तथा 31 दिसंबर, 1956 को दिल्ली (Delhi) में इनका निधन हो गया। 1 नवंबर, 1956 को नए राज्य मध्य प्रदेश के गठन के पश्चात यह मध्य प्रदेश राज्य का प्रथम मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया ।

गोविंद नारायण सिंह (Govind Narayan Singh)

गोविंद नारायण सिंह का जन्म 25 जुलाई, 1920 को मध्य प्रदेश के सतना जिले में रामपुर बघेलान नामक स्थान पर हुआ तथा वर्ष 2005 में में इनका निधन हो गया।  वर्ष 1948 . में गोविंद नारायण सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देकर राजनीति में शामिल हो गए। गोविंद नारायण सिंह 30 July 1967 से 12 March 1969 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

सुंदरलाल पटवा (Sunderlal Patwa)

सुंदरलाल पटवा का जन्म 11 नवंबर, 1924 को मंदसौर जिले के कुकडेश्वर नामक स्थान पर हुआ तथा 28 दिसंबर 2016, को भोपाल (Bhopal) में इनका निधन हो गया। वर्ष 1990 से 1992 तक मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे।

मोतीलाल वोरा (Motilal Vora)

मोतीलाल वोरा का जन्म 20 सितंबर, 1928 को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में हुआ था। यह दो बार 1989 में तथा वर्ष 1985 से 1988 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

कैलाश चंद्र जोशी (Kailash Chandra Joshi)

कैलाश चंद्र जोशी का जन्म 14 जुलाई, 1929 को मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपीपल्या नामक स्थान पर हुआ था। यह वर्ष 1977 से 1978 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नियुक्त किए गए।

अर्जुन सिंह (Arjun Singh)

अर्जुन सिंह का जन्म 5 नवंबर,1930 को मध्य प्रदेश के चुरहट जिले में हुआ तथा 4 मार्च 2011, को नई दिल्ली में इनका निधन हो गया। वर्ष  1980 में अर्जुन सिंह को मध्य प्रदेश का 17 वां मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। भोपाल गैस त्रासदी (3 दिसंबर, 1984) को इन्हीं के कार्यकाल में हुई थी।

माधव राव सिंधिया (Madhav Rao Scindia)

माधव राव सिंधिया का जन्म ग्वालियर के महाराजा के यहाँ 10 मार्च, 1945 को हुआ तथा 30 सितंबर 2001, को मैनपुरी में इनका निधन हो गया। इनके पिता का नाम जीवाजी राव सिंधिया तथा माता का नाम विजया राजे था। वर्ष 1986 से 1989 के मध्य यह रेल मंत्री रहे।

उमा भारती (Uma Bharti)

उमा भारती का जन्म 3 मई, 1959 को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के डूंडा में हुआ था। वह 8 दिसंबर, 2003 को मध्य प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनी थीं। उमा भारती के द्वारा लिखित पुस्तके निम्नलिखित हैं

  • मानव एक भक्ति का नाता (1983)
  • स्वामी विवेकानंद (1972),
  • पीस ऑफ माइंड (1978)।

डॉ. शंकर दयाल शर्मा (Dr. Shankar Dayal Sharma)

डॉ. शंकर दयाल शर्मा का जन्म 19 अगस्त, 1918 को भोपाल में हुआ तथा 26 दिसंबर 1999, को नई दिल्ली में इनका निधन हो गया। 1952 से 1956 (मध्य प्रदेश के गठन से पूर्व) तक ये भोपाल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। यह भारत के आठवें उपराष्ट्रपति थे तथा 25 जुलाई, 1992 से 25 जुलाई, 1997 तक इन्हें भारत के नौवें राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया। ‘कांग्रेस अप्रोच टू इंटरनेशनल अफेयर्स (Congress approach to international affairs)’ डॉ. शर्मा द्वारा लिखी गई पुस्तक है।

अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee)

अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर,1924 को हुआ तथा 16 अगस्त 2018, को नई दिल्ली में इनका निधन हो गया। इन्होंने ‘भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement)’ से राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश किया। अटल बिहारी वाजपेयी कुल तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने –

  • वर्ष 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी  प्रधानमंत्री बने किन्तु उनकी सरकार मात्र 13 दिनों ही चल सकी।
  • 1998-99 में 13 माह के लिए
  • 1999 से 2004 तक प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूर्ण किया

अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा रचित पुस्तकें निम्नलिखित हैं –

  • जनसंघ और मुसलमान,
  • मेरी इक्यावन (51) कविताएँ,
  • आत्मकथा,
  • मेरी संसद यात्रा,
  • संकल्प काल,
  • शक्ति से शांति,
  • संसद के तीन दशक आदि।

प्रकाश चंद्र सेठी (Prakash Chandra Sethi)

प्रकाश चंद्र सेठी का जन्म अक्तूबर 1920 में झलरापाटन में हुआ तथा वर्ष 1996 में इनका निधन हो गया। प्रकाश चंद्र सेठी वर्ष 1972 से 1975 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

शबनम मौसी (Shabnam Mousi) 

प्रकाश चंद्र सेठी का जन्म वर्ष 1955 में हुआ था। यह वर्ष 2000 में शहडोल जिले के सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में विधायक पद हेतु निर्वाचित होने वाली भारत की प्रथम किन्नर (First Transgender) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…