बिहार की भौगोलिक स्थिति (Geography of Bihar)

बिहार गंगा के मध्य मैदानी भाग में स्थित पूर्वी भारत का राज्य है। बिहार का वर्तमान स्वरूप 15 नवंबर, 2000 को झारखंड के पृथक् होने के बाद आया है। आयताकार आकृतिवाला वर्तमान बिहार का क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर (36,357 वर्ग मील) है। यह भारत के कुल क्षेत्रफल का 2.86% है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार भारत का 13वाँ बड़ा राज्य है।

बिहार का भौगोलिक विस्तार

बिहार का भौगोलिक विस्तार 240 21’10” से 270 31′ 15′ उत्तरी अक्षांश के मध्य तथा 830 19′ 50” से 880 17′ 40” पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। अतः बिहार का अक्षांशीय विस्तार लगभग 30 तथा देशांतरीय विस्तार लगभग 50 के बीच है। उत्तर से दक्षिण बिहार की कुल लंबाई 345 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम में चौड़ाई 483 किलोमीटर है।

बिहार की उत्तरी सीमा पर नेपाल (Nepal) स्थित है, जो बिहार के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निर्धारण करता है। नेपाल से स्पर्श करने वाले बिहार के 7 जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज हैं।

बिहार की पूर्वी सीमा पर पश्चिम बंगाल (Weat Bengal) स्थित है, जिससे स्पर्श करनेवाले बिहार के 3 जिले किशनगंज, पूर्णिया एवं कटिहार हैं।

बिहार की दक्षिणी सीमा पर झारखंड (Jharkhand) स्थित है, जिससे स्पर्श करनेवाले बिहार के 7 जिले भागलपुर, बाँका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद और रोहतास हैं।

बिहार की पश्चिमी सीमा पर उत्तर प्रदेश (UttarPradesh) स्थित है, जिससे स्पर्श करनेवाले बिहार के सर्वाधिक 8 जिले रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण है।

बिहार राज्य के 13 जिले न तो अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निर्धारण करते हैं और न ही किसी राज्य से स्पर्श करते हैं। बिहार के सभी 38 जिलों में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला पश्चिमी चंपारण तथा सबसे छोटा जिला शेखपुरा है। राज्य के सबसे दक्षिणी भाग में गया एवं जमुई जिला तथा सबसे उत्तर में पश्चिमी चंपारण जिला स्थित है। पश्चिम में बिहार की सीमा कैमूर जिले से प्रारंभ होकर पूरब में किशनगंज तक विस्तृत है। संपूर्ण राज्य कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है।
Note:
2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या 10,31,04,637 है। जनसंख्या की दृष्टि से यह देश का तीसरा बड़ा राज्य है।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog