हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार परीक्षा पेपर – 2016

Q1. भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन का प्रधान मंत्री कौन था ?
A. क्लेमेंट एटली
B. रामसे मैकडोनाल्ड
C. एन. चैंबरलेन
D. विंस्टन चर्चिल


Q2. आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है :
A. मई 23
B. सितम्बर 31
C. सितम्बर 30
D. मई 21

Q3. भारत के प्रधान मंत्री ने हाल ही में सार्क देशों के लिए उपग्रह सेवा की शुरुआत की। यह था :
A. GSAT-8
B. GSAT-9
C. GSAT-5
D. GSAT-4

Q4. ‘दिगी यात्रा’ एक शुरुआत है :
A. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के द्वारा
B. चार धाम की यात्रा
C. रेलवे मंत्रालय
D. सड़क एवं यातायात मंत्रालय के द्वारा

Q5. हाल में सुरक्षा बलों की हत्या को लेकर सुकमा घाटी चर्चा में आयी। यह घाटी अवस्थित है :
A. उत्तर कश्मीर में
B. दक्षिणी कश्मीर में
C. छत्तीसगढ़ में
D. झारखण्ड में

Q6. लीला सेठ के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
A. वह दिल्ली उच्च न्यायालय की प्रथम महिला जज थीं
B. वह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश थीं
C. वह शुरू से ही एक RTI कार्यकर्त्ता थीं
D. उनका हाल ही में निधन हुआ

Q7. कौन सी नदी दक्षिण की गंगा कहलाती है ?
A. गोदावरी
B. कृष्णा
C. कावेरी
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q8. किस भारतीय राज्य में साक्षरता दर सबसे कम है ?
A. बिहार
B. राजस्थान
C. उड़ीसा
D. अरुणाचल प्रदेश

Q9. निम्नांकित में से कॉरपोरेशन टैक्स को लेकर क्या सही है ?
A. यह स्थानीय निकायों के द्वारा लगाया गया कर है
B. यह कम्पनियों के लाभ पर लगाया गया कर है
C. यह परोक्ष कर है
D. यह म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के द्वारा लगाया गया कर है

Q10. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला मुस्लिम अध्यक्ष कौन था ?
A. हाकिम अजमल खान
B. अबुल कलाम आजाद
C. रफी अहमद किदवई
D. बदरुद्दीन तैयबजी

Q11. विश्व मोहन भट्ट का संबंध जय :
A. सन्तूर से
B. मोहन वीणा से
C. सारंगी से
D. वायलिन से

Q12. भारतीय संविधान के अन्तर्गत शिक्षा कहाँ अवस्थित है ?
A. समवर्ती सूची में
B. केन्द्रीय सूची में
C. राज्य सूची में
D. अवशिष्ट सूची में

Q13. इजरायल की संसद को कहते हैं :
A. ग्रेट ह्युराल
B. द नीसेट
C. स्टोरटिंगेट
D. स्टाटेन

Q14. किस व्यक्ति विशेष ने गाँधी को 1917 में चम्पारण आने के लिए राजी किया ?
A. राजकुमार शुक्ला
B. विनोबा भावे
C. आचार्य कृपलानी
D. मोतीलाल नेहरू

Q15. कौन सा भारतीय गेंदबाज लगातार दो कैलेण्डर वर्ष 2015-16 में पूरे पचास विकेट लेने वाला पहला गेंदबाज बना ?
A. रविचन्द्रण अश्विन
B. मुहम्मद सामी
C. जसप्रीत बूमरा
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q16. भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियन ट्राफी 2016 जीतने में किस देश को हराया ?
A. मलेशिया
B. चीन
C. जापान
D. दक्षिण कोरिया

Q17. सम्प्रीति किन देशों के बीच संयुक्त सैनिक प्रशिक्षण अभ्यास है ?
A. भारत एवं बांग्लादेश
B. भारत एवं रूस
C. भारत एवं अमेरिका
D. भारत एवं इजरायल

Q18. विश्व संस्कृत पुरस्कार 2016 दिया गया :
A. प्रोफेसर जार्ज कारडोना
B. राजकुमारी महा चाक्री सिरिन्धोर्न
C. प्रोफेसर शेल्डन पोलॉक
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q19. सबसे अच्छा फीफा फुटबाल खिलाड़ी 2016 का पुरस्कार किसे किसे दिया गया ?
A. लियोनेल मेसी
B. क्रिश्चीयानो रोनाल्डो
C. एन्टोनी ग्रीजमान
D. मैन्युल न्युर

Q20. ‘चैम्पियंस ऑफ दी अर्थ’ पुरस्कार दिया जाता है :
A. संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा
B. संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वारा
C. यूरोपियन यूनियन के द्वारा
D. स्वीडन के द्वारा

Q21. जो ईसाई मिशनरियाँ भारत आई, उनके बारे में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है ?
A. डेनमार्क का प्रोटेस्टैन्ट मिशन सर्वप्रथम भारत आया।
B. मिशनरियों को शासन करने वाली शक्ति के सदस्य होने का विशेषाधिकार प्राप्त था।
C. भारत के 19वीं सदी के अधिकांश सुधार-आंदोलनों ने उनकी विरोधता की।
D. 1853 ई. के चार्टर एक्ट ने उन्हें भारत भ्रमण करने का अधिकार तथा ईसाई धर्म का वहाँ पर प्रचार करने की स्वतन्त्रता प्रदान की।

Q22. निम्न में कौन सा सही सुमेलित नहीं है ?
A. सैय्यद अहमद खाँ       – देवबन्द आंदोलन
B. आत्माराम पाण्डुरंग     – प्रार्थना समाज
C. विवेकानन्द                 – रामकृष्ण मिशन
D. मैडम बलावट्स्की      – थियोसोफीकल सोसायटी

Q23. निम्न में इंडियन सोसायटी ऑफ ओरिएंटल आर्ट की स्थापना किसने की ?
A. रबिन्द्रनाथ टैगोर ने
B. अबनींद्रनाथ टैगोर तथा गगनेन्द्रनाथ टैगोर ने
C. सुरेन्द्रनाथ बैनर्जी तथा अनन्दिय बैनर्जी ने
D. सुभाषचन्द्र बोस ने

Q24. हेनरी विविअन देरोजियो किससे सम्बन्धित हैं ?
A. सेल्फ-रिस्पेक्ट आंदोलन से
B. आर्य समाज आंदोलन से
C. सेवा सदन से
D. यंग बंगाल आंदोलन से

Q25. निम्न को कालक्रमानुसार क्रमबद्ध कीजिए तथा उत्तर का चयन निम्नलिखित कूट से कीजिए :
1. दि इंडियन यूनिवर्सिटीज़ एक्ट
2. दि सेडलर कमीशन
3. दि इल्बर्ट बिल
4. स्वदेशी आंदोलन
कूट :
A. 1, 2, 3, 4
B. 2, 4, 1, 3
C. 3, 1, 4, 2
D. 4, 3, 2, 1

Q26. निम्न वक्तव्यों पर विचार कीजिए तथा अपने उत्तर का चयन निम्न कूट में से कीजिए :
1. मुंशी प्रेमचंद ने सर्वप्रथम उर्दू में लिखना शुरू किया।
2. बी. आर. अम्बेडकर बहिष्कृत हितकारिणी सभा से सम्बन्धित हैं।
3. वायसराय लॉर्ड हार्डिंग के समय इंडियन यूनिवर्सिटीज़ एक्ट पारित हुआ।
4. “गदर” नामक अखबार का प्रथम प्रकाशन हाँगकाँग में हुआ।
कूट :
A. 1 तथा 2
B. 2 तथा 3
C. 3 तथा 4
D. 4 तथा 2

Q27. राजा रवि वर्मा, जो कि एक महान् चित्रकार थे, उनके बारे में निम्न क्या सही है ?
A. वह राजस्थान के राजकीय घराने से सम्बन्धित थ।
B. उसने अपनी चित्रकला में भारतीय तथा पश्चिमी शैलियों का सम्मिश्रण किया।
C. उसने चित्रकला में पौराणिक विषयों की अवहेलना की।
D. उसने 40 वर्ष की आयु में चित्रकला सीखी।

Q28. 1906 ई. में कलकत्ता के विक्टोरिया मेमोरियल हाल की रूपरेखा किसने तैयार की ?
A. सर विलियम ऐमरसन ने
B. आर. एफ. चिशोल्म ने
C. एच. इर्विन ने
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q29. थियोसोफीकल सोसाइटी के बारे में निम्न वक्तव्यों पर विचार कीजिए :
1. इसके सिद्धान्त गुह्य-रहस्यवाद से प्रभावित थे।
2. इसने बौद्ध तथा हिन्दू शब्द तथा विचारों का प्रयोग किया है।
3. ऐनी बेसैन्ट एक स्कौटिश महिला थी।
4. वह 1905 ई. में कांग्रेस की सदस्या बनी।
अपना उत्तर निम्नलिखित कूट से चयन कीजिए :
कूट :
A. 1 तथा 3
B. 2 तथा 4
C. 2 तथा 3
D. 1 तथा 2

Q30. निम्न में कौन सा सही सुमेलित नहीं है ?
A. एम. एस. सुबालक्ष्मी – कर्नाटिक संगीत
B. रुक्मिणी देवी – भरतनाट्यम
C. हरिनारायण आप्टे – उड़िया साहित्य
D. अलाउद्दीन खान – हिन्दुस्तानीसंगीत

Q31. महात्मा गांधी के ऊपर पहला जीवनीकार कौन था ?
A. आचार्य जे. बी. कृपलानी
B. विनोबा भावे
C. जे. जे. डौक
D. राजेन्द्र प्रसाद

Q32. निम्न में हिंद-स्वराज में कौन सा महात्मा गांधी की विचारधारा का हिस्सा नहीं है ?
A. भारत की वर्ण-व्यवस्था एक आदर्श नहीं है।
B. भारतीय सभ्यता निस्सन्देह अपने अत्यधिक समीकरण के कारण सर्वोत्तम है।
C. पश्चिम का औद्योगिक पूँजीवाद सभी संघर्षों के लिए जिम्मेदार है, क्योंकि इसने आर्थिक गतिविधियों को नैतिक सम्बन्धों से अलग कर दिया है।
D. हमारे समकालीन समय में वकील, डॉक्टर तथा रेलवे देश को कंगाल बना रहे हैं।

Q33. निम्न में व्यक्तिगत आंदोलन में महात्मा गांधी के प्रथम दो सत्याग्रही कौन थे ?
A. विनोबा भावे तथा जवाहरलाल नेहरू
B. विनोबा भावे तथा राजेन्द्र प्रसाद
C. सरदार पटेल तथा विनोबा भावे
D. राजेन्द्र प्रसाद तथा सरदार पटेल

Q34. निम्न व्यक्तव्यों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन निम्नलिखित कूट से कीजिए :
1. गांधी ने 1905 ई. में स्वदेशी आंदोलन आरम्भ किया।
2. गांधी के दर्शन में नैतिकता का कोई अन्य विकल्प नहीं था।
3. गांधी अपना धर्म छोड़ने के पक्ष में नहीं थे।
4. यदि दूसरे आपका विरोध करते हैं, तो आप उनके मामलों में हस्तक्षेप कर सकते हैं।
कूट :
A. 1 तथा 2
B. 2 तथा 3
C. 3 तथा 4
D. 4 तथा 1

Q35. महात्मा गांधी की शिक्षा-योजना का भाग क्या नहीं था ?
A. 7 वर्ष से 14 वर्ष के लड़के-लड़कियों के लिए मुफ्त
B. व्यावसायिक शिक्षा
C. विश्वविद्यालय की शिक्षा केवल अत्यन्त योग्य विद्यार्थियों के लिए ही होनी चाहिए
D. इसका उद्देश्य चरित्र-निर्माण तथा सामाजिक जिम्मेदारियाँ समझना है

Q36. घाटे की वित्त व्यवस्था का सीधा प्रभाव होता है कि :
A. रोजगार की स्थिति खराब होती है
B. उत्पादन की मांग एवं पूर्ती बढ़ती है
C. कीमतों को ऊपर धकेलती है
D. बाजार को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाती है

Q37. राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ ?
A. 1991
B. 1999
C. 2005
D. 2010

Q38. विजय केलकर समिति 2012 का संबंध निम्न में से किस विषय से था ?
A. बैंकिंग सुधार
B. राजकोषीय सुधार
C. कर सुधार
D. अनुदान

Q39. देश की सकल घरेलू बचत में कौन सा क्षेत्र अधिकतम योगदान देता है ?
A. सार्वजनिक क्षेत्र
B. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम
C. निजी कारपोरेट क्षेत्र
D. घरेलू क्षेत्र

Q40. एक ‘रोलिंग योजना’ होती है :
A. एक वर्ष के लिए
B. दो वर्ष के लिए
C. तीन वर्ष के लिए
D. पाँच वर्ष के लिए

Q41. कौन सा पहाड़ी दर्रा हिमाचल प्रदेश मण्डी और कुल्लु जिलों का जोड़ता है ?
A. दुलची
B. पादरी
C. दराती
D. तोरी/तोड़ी

Q42. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के मसरूर में स्थित चट्टान मंदिरों (रॉक टेम्पल्स) का निर्माण किस शताब्दी के आसपास हुआ ?
A. तीसरी और चौथी
B. सातवीं और आठवीं
C. नवीं और दसवीं
D. ग्यारहवीं और बारहवीं

Q43. भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश के चम्बा और सिरमौर जिलों के शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े खण्डों के लिए पाँच आदर्श विद्यालय स्वीकृत किए हैं। इनमें से कितने चम्बा जिले में हैं ?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार

Q44. बाक्यांग लोक-नृत्य हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र से जुड़ा है ?
A. चम्बा
B. किन्नौर
C. कांगड़ा
D. लाहुल स्पीति

Q45. दरानघाटी शरणस्थल हिमाचल प्रदेश के किस कस्बे के पास है ?
A. सोलन
B. शिमला
C. रामपुर बुशहर
D. अर्की

Q46. सुकेती जीवाश्म पार्क (फॉसिल पार्क) किस नदी के तट पर है ?
A. गिरी
B. बाटा
C. मारकंड
D. आंध्रा

Q47. हिमाचल प्रदेश में 2013 ईसवी में सबसे पहला कौशल विकास केन्द्र किस कस्बे में स्थापित किया गया था ?
A. नाहन
B. बिलासपुर
C. हमीरपुर
D. गगरेट

Q48. 2014-15 में किस स्वच्छता मुहिम के स्थान पर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम शुरू किया गया ?
A. निर्मल भारत अभियान
B. स्वच्छ ग्रामीण अभियान
C. राजीव स्वच्छ भारत अभियान
D. इन्दिरा निर्मल भारत अभियान

Q49. हिमाचल प्रदेश के कुल क्षेत्र (क्षेत्रफल) का लगभग कितना प्रतिशत लाहुल स्पीति जिले में पड़ता है ?
A. 14.03
B. 18.64
C. 24.85
D. 28.16

Q50. हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिले के करसोग क्षेत्र में स्थित शिकारी देवी मन्दिर की समुद्र तल से ऊँचाई लगभग कितनी है ?
A. 5000 फुट
B. 10000 फुट
C. 15000 फुट
D. 20000 फुट

Q51. 1903 ईसवी के आसपास बिलासपुर रियासत के किस राजा को रियासत से निर्वासित कर दिया गया और बनारस में रहने का हुक्म दिया गया ?
A. अमर चन्द
B. महान चन्द
C. हीरा चन्द
D. विजय चन्द

Q52. बुशहर रियासत में रीत विवाह की प्रथा किस समाप्त कर दी गई ?
A. 1915 ईसवी में
B. 1920 ईसवी में
C. 1925 ईसवी में
D. 1903 ईसवी में

Q53. 1946 ईसवी में शिमला हिल स्टेट्स में सबसे छोटी रियासत/ठकुराई कौन सी थी ?
A. देलठ
B. दाड़ी/घाड़ी
C. रतेश
D. बेजा

Q54. कुल्लू के किस राजा के शासनकाल में लाहुल को चम्बा के राजा ने जीत लिया था ?
A. सूरजपाल
B. रक्षपाल
C. रुद्रपाल
D. कर्णपाल

Q55. भूमि राजस्व जो 1863 ईसवी तक बिलासपुर रियासत में फसल के अंश के रूप में लिया जाता था उसकी मात्रा पैदावार के कितने भाग होती थी ?
A. पैदावार का तीसरा हिस्सा
B. पैदावार का चौथा हिस्सा
C. पैदावार का पाँचवां हिस्सा
D. पैदावार का छठा हिस्सा

Q56. मण्डी रियासत का कौन सा राजा ईश्वरीसेन की रखैल का बेटा था ?
A. जालिम सेन
B. बलबीर सेन
C. शमशेर सेन
D. बिजय सेन

Q57. कुटलैहड़ रियासत का क्षेत्र जो कांगड़ा के राजा संसार चन्द ने हथिया लिया था निम्नलिखित में से किसने वापस दिलवा दिया था ?
A. सिखों ने
B. गोरखों ने
C. अंग्रेजों ने
D. मुगलों ने

Q58. न्यायमूर्ति मेहर चन्द महाजन हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के किस क्षेत्र से सम्बन्धित थे ?
A. पालमपुर
B. शाहपुर
C. नूरपुर
D. नगरोटा

Q59. ब्रिटिश सरकार से सनद प्राप्त करने वाली अंतिम ठकुराई निम्नलिखित में से कौन सी थी ?
A. कुमारसेन
B. कुठार
C. दरकोटी
D. थरोच

Q60. सिरमौर के राजा को 1815 ईसवी में दी गई सनद के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र उसे लौटा दिया गया ?
A. जौनसार-बावर
B. मोरनी
C. बाबर
D. कयार-दा दून

Q61. पहला ब्रिक्स फिल्म समारोह हुआ था ?
A. दिल्ली में
B. मॉस्को में
C. बीजिंग में
D. पेकिंग में

Q62. भारत में आयोजित 47वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में किस फिल्म को गोल्डन पीकॉक पुरस्कार प्राप्त हुआ ?
A. ब्रिज ऑफ स्पाइज
B. द डेनिश गर्ल
C. द रेवेनेंट
D. डाऊटर

Q63. रक्तहीनता मुक्त ‘लालिमा अभियान’ को किस राज्य में शुरू किया गया ?
A. गुजरात में
B. मध्य प्रदेश में
C. महाराष्ट्र में
D. हिमाचल प्रदेश में

Q64. जेल में रहने वाले कैदियों के बीच साक्षरता को बढ़ाने हेतु ‘जेल ज्योति योजना’ का आरंभ किस राज्य में हुआ ?
A. केरल
B. पश्चिम बंगाल
C. उड़ीसा
D. दिल्ली

Q65. भारतमाला है :
A. सीमावर्ती एवं समुद्रतटीय पोर्ट को सड़क एवं राजमार्ग से जोड़ने की परियोजना/प्रकल्प
B. नदियों को जोड़ने की परियोजना/प्रकल्प
C. छोटे एयरपोर्ट्स को पुनर्जीवित करने का प्रकल्प
D. विश्वविद्यालयों को जोड़ने का प्रकल्प

Q66. विश्वजीत प्रकल्प शुरू किया गया है :
A. मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) के द्वारा
B. रक्षा मंत्रालय के द्वारा
C. कृषि मंत्रालय के द्वारा
D. सड़क एवं यातायात मंत्रालय के द्वारा

Q67. भारत सरकार के द्वारा गठित जस्टिस आर. वी. ईश्वर कमेटी का संबंध है :
A. राजकोषीय घाटा से
B. बाजार से उधार लेना से
C. आयकर से
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Q68. कैसिनी एक संयुक्त अंतरिक्ष अभियान है :
A. नासा एवं इसरो का
B. नासा एवं फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी का
C. नासा एवं यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी का
D. इसरो एवं यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी का

Q69. संकट मोचन ऑपरेशन की शुरुआत की गयी :
A. भारतीय वायुसेना के द्वारा
B. भारतीय थलसेना के द्वारा
C. नेपाली सेना के द्वारा
D. भारतीय जलसेना के द्वारा

Q70. 52वें ज्ञानपीठ पुरस्कार, 2016 के लिए किसे चुना गया ?
A. शंकर घोष
B. पद्मा सचदेव
C. क्षत्रपाल
D. बुलाकी शर्मा

Q71. टी. एस. आर. सुब्रह्मण्यम कमेटी जिसने हाल में भारत सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपी वह संबंधित है :
A. राष्ट्रीय शिक्षा नीति से
B. राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति से
C. पुलिस सुधार से
D. उपर्युक्त में से कोई नही

Q72. रिचर्ड वर्मा हैं :
A. कैलिफोर्निया के गवर्नर
B. अमेरिकी सीनेट के सदस्य
C. प्रतिनिधि सभा के सदस्य
D. भारत मे अमरीका के राजदूत

Q73. इनमें से किसे साहित्य क्षेत्र में 2016 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ ?
A. बॉब डिलेन
B. ऑलिवर हार्ट
C. वाई-ओसूमी
D. बरनार्ड फिरेंगा

Q74. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 280 किससे संबद्ध है ?
A. योजना आयोग से
B. अन्तर्राज्यीय समिति से
C. वित्त आयोग से
D. भारत के सर्वोच्च न्यायालय से

Q75. भारतीय संविधान में वित्तीय इमरजेंसी वर्णित है :
A. अनुच्छेद 360 में
B. अनुच्छेद 354 में
C. अनुच्छेद 359 में
D. उपर्युक्त में से कोई नही

Q76. भारत के किस राज्य की समुद्रतटीय सीमा अधिकतम है ?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. केरल
D. तमिलनाडु

Q77. दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने शुंगलू कमेटी का गठन किया था निम्न के परीक्षण के लिए :
A. उन चार सौ फाइलों का जिस पर ‘आप’ सरकार ने निर्णय लिया था
B. देहली में टैंकर घोटाला के विशेष संदर्भ में
C. दिल्ली मे जल आपूर्ति
D. दिल्ली में बिजली वितरण

Q78. किस राज्य में सबसे पहले पंचायती राज संस्थाओं को शुरू किया गया ?
A. महाराष्ट्र
B. राजस्थान
C. गुजरात
D. कर्नाटक

Q79. संविधान के अनुसार भारत की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित है ?
A. भारत का राष्ट्रपति
B. मंत्रिपरिषद्
C. प्रधान मंत्री
D. कैबिनेट

Q80. कौन सा अंग वसा को तोड़कर कोलेस्ट्राल बनाता है ?
A. लीवर
B. किडनी
C. पैंक्रियाज
D. उपर्युक्त में से कोई नही

Q81. निम्नलिखित में सर्वाधिक साक्षरता दर पाई जाती है ?
A. सिक्किम में
B. मणिपुर में
C. उत्तराखण्ड में
D. मेघालय में
Q82. वेस्टर्न कोलफील्ड लि. का मुख्यालय स्थित है :
A. मुंबई में
B. नागपुर में
C. बड़ोदरा में
D. अलवर में

Q83. पंचेश्वर बहुउद्देशीय परियोजना संधि पर हस्ताक्षर करने वाले देश हैं :
A. भारत-बांग्लादेश
B. भारत-भूटान
C. भारत-म्यांमार
D. भारत-नेपाल

Q84. भारत का पठार जो मलनाड एवं मैदान पठार में विभाजित है, हैं :
A. मैसूर पठार
B. तेलंगाना पठार
C. छोटा नागपुर पठार
D. मालवा पठार

Q85. ह्रास जल प्रवाह, बांगर मृदा तथा दोआब मुख्य लक्षण हैं :
A. इंडो-सतलज मैदान के
B. गंगा मैदान के
C. ब्रह्मपुत्र मैदान के
D. महानदी मैदान के

Q86. टोडा जनजाति समुदाय पाए जाते हैं :
A. गुजरात में
B. केरल में
C. अण्डमान व निकोबार में
D. ओडिशा में

Q87. भारत ने 1982 में रामसर समझौता पर हस्ताक्षर किये। रामसर समझौता का सम्बंध है ?
A. नम भूमि संरक्षण से
B. झील संरक्षण से
C. नदी संरक्षण से
D. उपर्युक्त सभी से

Q88. निम्नलिखित नदी घाटियों में किस नदी का अपवाह क्षेत्र सबसे बड़ा है ?
A. महानदी
B. कृष्णा
C. नर्मदा
D. कावेरी

Q89. निम्नलिखित स्टेशनों में न्यूनतम औसत वार्षिक वर्ष वाला स्टेशन है :
A. भोपाल
B. हैदराबाद
C. लखनऊ
D. रायपुर

Q90. निम्नलिखित में सबसे पूर्व में स्थित शहर है ?
A. लखनऊ
B. जबलपुर
C. हैदराबाद
D. बंगलौर

Q91. पृथ्वी के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन गलत है ?
A. ओजोन परत, सूर्य से आने वाली हानिकारक अल्ट्रावाइलेट विकिरणों से जीवों की रक्षा करती है
B. जैव-विविधता की अधिकतम प्रचुरता उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में है
C. सूक्ष्मजीव, पोषकों के चक्रण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है
D. पृथ्वी का लगभग 29% भाग पानी से ढका है

Q92. स्थलमण्डल क्या है ?
A. पृथ्वी की सबसे भीतरी कोर
B. पृथ्वी का वह भाग जो जल से ढका है
C. बायुमण्डल की सबसे निचली परत
D. भूपटल की सबसे ऊपरी परत जो जीवों को सहारा दे सकती है

Q93. आग्नेय चट्टानें कैसे बनती हैं ?
A. ज्वालामुखीय उद्गार के ठंडा होने से
B. अवसाद के निक्षेप और कठोर होने से
C. मृत पादपों और जन्तुओं के जमा होने से
D. चूना-पत्थर के जमा होने से

Q94. कौन सा शहर भारत की ‘सिलिकॉन घाटी’ के नाम से जाना जाता है ?
A. धनबाद
B. अलीगढ़
C. बंगलौर
D. नागपुर

Q95. नाभिकीय रिएक्टर का मुख्य उपयोग क्या है ?
A. रेडियोधर्मी पदार्थ का भण्डारण
B. नाभिकीय विखंडन के दौरान विमुक्त ऊर्जा से विद्युत् ऊर्जा का उत्पादन
C. एक विद्युत् परिपथ में विद्युतधारा को मापना
D. प्रकाशिक संकेत और द्विआयामी चित्रों को भेजना

Q96. वाहनों को चलाने के लिए गैसोलिन की तुलना में संपीडित प्राकृतिक गैस का अब एक बेहतर ईंधन के रूप में उपयोग किया जा रहा है क्योंकि इसका :
A. पूर्णतः दहन हो जाता है और बिना जला हुआ कार्बन विमुक्त नहीं होता
B. अपूर्ण दहन होता है और मीथेन विमुक्त होती है
C. उच्च प्रज्ज्वलन ताप है
D. निम्न कैलोरी मान है और इंजन ठंडा रहता है

Q97. वाहनों में पीछे का दृश्य देखने के लिए कौन सा दर्पण लगाया जाता है ?
A. अवतल दर्पण
B. उत्तल दर्पण
C. समतल दर्पण
D. अवतलोत्तल दर्पण

Q98. निम्नलिखित में से कौन सी गैस ओजोन की क्षीणता के लिए उत्तरदायी है ?
A. कार्बन मोनोऑक्साइड
B. सल्फर डाइऑक्साइड
C. नाइट्रोजन ऑक्साइड
D. क्लोरोफ्लुओरोकार्बन

Q99. बालकों में क्वाशियोर्कर और मैरस्मस की बीमारी किसकी कमी के कारण होती है ?
A. विटामिन D
B. विटामिन B6
C. प्रोटीन
D. वसा

Q100. हिमाचल प्रदेश में रिश्ता (आर. आई. एस. एच. टी. ए.) परियोजना किसके संदर्भ में है ?
A. एल. ई. डी. पर आधारित सड़क प्रकाशीकरण परियोजना
B. वृक्ष लगाने की योजना
C. सर्व शिक्षा अभियान
D. प्रत्येक गांव के लिए सड़क निर्माण

Q101. 2012 ईसवी में चुनी गई हिमाचल प्रदेश विधान सभा में जनजातीय क्षेत्रों से चुने गये सदस्यों की संख्या कितनी हैं ?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार
Q102.  2014-15 में हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक कितना था ? (आधार 2001 = 100)
A. 175
B. 193
C. 213
D. 225

Q103. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में हिंदी के प्रसिद्ध लेखक यशपाल का पैतृक गांव कौन सा था ?
A. रंगस
B. रैल
C. भुम्पल
D. कलयाल

Q104. 1960 ईसवी में किन्नौर जिले को गठित करने के लिए महासु जिले की चीनी तहसील के अलावा रामपुर तहसील के कितने गांव स्थानान्तरित कर दिये गये थे ?
A. 14
B. 18
C. 22
D. 26

Q105. हिमाचल प्रदेश विधान सभा (1952 में) का पहला स्पीकर कौन था ?
A. कृष्ण चन्द्र
B. कृष्णा मोहिनी
C. देसराज महाजन
D. जयवंत राम

Q106. 2010-11 की कृषि गणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश में लघु और सीमान्त जोतों का प्रतिशत क्या है ?
A. 69.78
B. 70.34
C. 80.61
D. 87.95

Q107. 2001-2011 के दशक में हिमाचल प्रदेश के किस जिले में जनसंख्या वृद्धि दर सबसे अधिक दर्ज की गयी ?
A. सिरमौर
B. ऊना
C. सोलन
D. चम्बा

Q108. चम्बा के राजा मेरु वर्मन के दरबार से जुड़े किस कारीगर ने भरमौर और छतराड़ी मन्दिरों में अष्टधातु की मूर्तियाँ बनाई थीं ?
A. गुग्गा
B. नैनसुख
C. मनकू
D. निक्का

Q109. हिमाचल प्रदेश में किस आयु-वर्ग की किशोरियों को किशोरी शक्ति योजना के अन्तर्गत शामिल किया गया है ?
A. 10-16 वर्ष
B. 11-17 वर्ष
C. 11-18 वर्ष
D. 12-20 वर्ष

Q110. हिमाचल प्रदेश में बन्धुआ मज़दूर प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम कब पास हुआ ?
A. 1970 में
B. 1976 में
C. 1980 में
D. 1987 में

Q111. बंगला में अमृत बाज़ार पत्रिका कब आरंभ हुई ?
A. 1865 ई.में
B. 1866 ई.में
C. 1868 ई.में
D. 1870 ई.में

Q102. फरायजी आंदोलन के बारे में क्या सही नहीं है ?
A. यह बिहार में आरंभ हुआ।
B. इसका उद्देश्य इस्लाम का शुद्धिकरण करना था।
C. इसने दीक्षा अनुष्ठान में बंगला भाषा प्रयुक्त की।
D. इसका संस्थापक धर्मग्रंथिक रूढ़िवाद में विश्वास करते थे।

Q113. किस अधिनियम ने विधान-परिषद् के सदस्यों की बजट पर बहस करने की माँग स्वीकार की ?
A. 1833 ई. के चार्टर एक्ट
B. 1853 ई. के चार्टर एक्ट
C. 1861 ई. का इंडियन काउंसिल्स एक्ट
D. 1892 ई. का इंडियन काउंसिल्स एक्ट

Q114. निम्नलिखित में हिन्दू महासभा का सदस्य कौन नहीं था ?
A. मदन मोहन मालवीय
B. राम बिहारी बोस
C. बी. एस. मुंजे
D. लाला लाजपत राय

Q115. सोहन सिंह भाकना तथा बाबा हरनाम सिंह किससे सम्बन्धित थे ?
A. नौजवान भारत सभा से
B. गदर आंदोलन से
C. कांग्रेस समाजवादी पार्टी से
D. हिन्दू महासभा से

Q116. निम्नलिखित में कौन सा सही सुमेलित नहीं है ?
A. अबुल कलाम आज़ाद – इंडिया विन्स फ्रीडम
B. दीनबन्धु मित्रा – नीलदर्पण
C. केथरीन मेयो – मदर इंडिया
D. सरोजिनी नायडू – नेशन इन मेकिंग

Q117. निम्नलिखित में होम रूल लीग के बारे में क्या सही नहीं है ?
A. यह आयरलैंड के नमूने पर आधारित थी।
B. ऐनी बेसैन्ट ने इसकी स्थापना की।
C. इसके माध्यम से ऐनी बेसैन्ट भारत को स्वतन्त्र बनाना चाहती थी।
D. बी. जी. तिलक ने भी इसकी स्थापना की थी।

Q118. भारत में सर्वप्रथम आई. सी. एस. की परीक्षा कहाँ पर हुई ?
A. इलाहाबाद में
B. आगरा में
C. दिल्ली में
D. वाराणसी में

Q119. निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा अपना उत्तर निम्नलिखित कूट से चुनिये :
1. गांधी ने कांग्रेस की सदस्यता का त्याग 1940 ई. में किया।
2. लखनऊ समझौता 1916 ई. में हुआ।
3. लॉर्ड वेवल ने क्रिप्स मिशन को भारत भेजा।
4. अभिनव भारत को वी. डी. सावरकर ने स्थापित किया।
कूट :
A. 1 तथा 3
B. 2 तथा 4
C. 3 तथा 1
D. 4 तथा 3

Q120. 1947 ई. में भारत तथा पकिस्तान के बीच पंजाब तथा बंगाल की सीमाएँ निर्धारित करने के लिए सीमा-आयोग किसने नियुक्त किया ?
A. सी. राजगोपालाचारी ने
B. जवाहरलाल नेहरू ने
C. सरदार पटेल ने
D. लॉर्ड माउंटबैटन ने

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…