- कुणिंद उत्तराखंड में शासन करने वाली प्रथम राजनीतिक शक्ति थी, इस वंश का सबसे शक्तिशाली शासक अमोघभूति था।
- अमोघभूति की रजत एवं ताम्र मुद्राएं पश्चिमी में व्यास से लेकर अलकनंदा तक तथा दक्षिण में सुनेत तथा वेहत तक प्राप्त हुई है।
- अमोघभूति प्रकार की मुद्राओं में अग्र भाग पर देवी तथा मृग का अंकन तथा प्राकृत भाषा में राज्ञ कुणिन्द-अमोघभूति महरजस अंकित है।
- अमोघभूति की मृत्यु के पश्चात इस क्षेत्र में शकों का अधिकार हो गया था।
- 6वी. शदी के उत्तरार्द्ध उत्तराखंड पर कन्नौज के मौखरियों ने अधिकार कर लिया था। हर्ष के शासनकाल में चीनी यात्री ह्वेनसांग ने उत्तराखण्ड की यात्रा की थी।
- बाणभट्ट द्वारा रचित हर्षचरित्र में हर्षवर्धन के शासनकाल में उत्तराखण्ड भ्रमण पर आने वाले लोगों का वर्णन मिलता है।
- जौनसार-भाबर व काला डांडा (पौड़ी गढ़वाल) से यौधेय शासकों की मुद्राएँ प्राप्त हुई है।
- शीलवर्मन द्वारा बाड़वाला यज्ञ-वेदिका का निर्माण करवाया गया था।
- कार्तिकेयपुर राजवंश को उत्तराखंड का प्रथम ऐतिहासिक राजवंश माना जाता है।
- कल्हण द्वारा रचित राजतंरगिणी से कश्मीर के इतिहास की जानकारी मिलती है, जिसमें कश्मीरी राजा ललितादित्य मुक्तापीड़ द्वारा गढ़वाल पर आक्रमण कर उसे जीतने का उल्लेख मिलता है।
- कत्यूरी वंश का शासक खर्परदेव, कन्नौज के राजा यशोवर्मन का समकालीन था। कल्याणराज की पत्नी का नाम महारानी लद्धादेवी था।
- कत्यूरी शासक निम्बर देव, शैव मतावलम्बी था, उसने जागेश्वर में विमानों का निर्माण करवाया था।
- निम्बर देव के बाद उसका पुत्र ईष्टगण शासक बना। ईष्टगण, प्रथम शासक था, जिसने संपूर्ण उत्तराखंड को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया।
- बागेश्वर लेख के अनुसार कार्तिकेयपुर राजवंश का संसथापक बसन्त देव था।
- कार्तिकेयपुर वंश के शासक भूदेव ने बैजनाथ मंदिर का निर्माण करवाया। भूदेव द्वारा बौद्ध धर्म का विरोध किया गया था।
- कार्तिकेयपुर वंश के शासक इच्छरदेव द्वारा सलौड़ादित्य वंश की स्थापना की गयी थी।
- उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में यह प्रचलित है कि कार्तिकेयपुर वंश के अवसान पर सूर्यास्त हो गया।
- कार्तिकेयपुर राज वंश की राजभाषा और लोकभाषा क्रमशः संस्कृत और पालि थी।
- कार्तिकेयपुर शासकों के समय उत्तराखंड में आदि गुरू शंकराचार्य का आगमन हुआ था, आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा 820 ई. में केदारनाथ में अपने शरीर का परित्याग किया गया।
- लक्ष्मीदत्त जोशी के अनुसार कार्तिकेयपुर के राजा मूलतः अयोध्या के थे, तथा कार्तिकेय उनके कुल देवता थे।
Latest from Blog
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 5 March 2023 को UKPSC Junior Assistant…
पुर्तगाल और स्पेन के राजाओं ने नाविकों को नए समुद्री मार्ग खोजने के लिए प्रोत्साहित किया।…
मापक यंत्र (Measuring instruments) का उपयोग भौतिक, रासायनिक या जैविक घटनाओं को मापने के लिए किया…
गति (Motion) जब कोई वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति में परिवर्तन करती है, तो वस्तु…
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 12 February 2023 को Uttarakhand Patwari/ Lekhpal Exam की परीक्षा का…