हिमाचल प्रदेश का परिचय (Introduction of Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश को देव भूमि भी कहा जाता है और यह उत्तर में जम्मू कश्मीर से, पश्चिम में पंजाब से, दक्षिण में उत्तर प्रदेश से और पूर्व में उत्तराखंड से घिरा है। हिमाचल शब्द का अर्थ ‘बर्फ का घर’ होता है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है और राज्य का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किमी. है। यह राज्य प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है और विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। राज्य का ज्यादातर हिस्सा उंची पर्वत श्रृंखलाओं, गहरी घाटियों, सुंदर झरनों और हरियाली से भरा है। यहां का मौसम जगह के हिसाब से बदलता रहता है। कुछ जगहों पर भारी बरसात होती है और कुछ जगहों पर बिलकुल वर्षा नहीं होती। उंचाई पर स्थित होने के कारण इस राज्य में बर्फबारी आम बात है। राज्य में 12 जिले हैं।

हिमाचल प्रदेश का इतिहास (History of Himanchal Pradesh):

हिमाचल प्रदेश का इतिहास बहुत समृद्ध है क्योंकि सभ्यता की शुरुआत से ही यहां विभिन्न कालों में कई वंश रहे हैं। सबसे पहले सिंधु घाटी सभ्यता के समय का है। कोइली, हाली, दागी, धौग्री, दसा, खासा, किन्नर और किरात जैसे समुदाय के लोग इस क्षेत्र में रह रहे थे।  दूसरी या तीसरी सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व वह लोग गंगा के मैदानों से यहां शांतिपूर्ण जीवन की खोज में आए थे।

आजादी के बाद सन् 1948 में 30 रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया। जब पंजाब का भौगोलिक तौर पर पुनर्गठन हुआ तो कुछ भाग इसमें चला गया। 1950 में इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 18वां राज्य बनकर उभरा।

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख तथ्य  

मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर (BJP)
राज्यपाल आचार्य देव व्रत (12 अगस्त, 2015 से राज्यपाल)
आधिकारिक वेबसाइट www.himachal.nic.in
गठन 25 जनवरी 1971
क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किमी
घनत्व 123 प्रति वर्ग किमी
जनसंख्या (2011) 68,64,602
पुरुषों की जनसंख्या (2011) 34,81,873
महिलाओं की जनसंख्या (2011) 33,82,729
जिले 12
राजधानी शिमला, (दूसरी राजधानी धर्मशाला)
नदियाँ रावी, ब्यास, चिनाब, सतलुज, यमुना
वन एवं राष्ट्रीय उद्यान पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान, ग्रेटर हिमालय नेशनल पार्क, रेणुका वन्यजीव अभयारण्य, चैल वन्यजीव अभयारण्य, कालाटोप खजियार वन्यजीव अभयारण्य
भाषाएँ हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, किन्नौरी, पहाड़ी, कांगड़ी और डोगरी
पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश
राजकीय पशु हिम तेंदुए (Snow leopard)
राजकीय पक्षी पश्चिमी ट्रागोपन या  जजुराना (Western Tragopan)
राजकीय वृक्ष देवदार (Deodar cedar)
राजकीय फूल गुलाबी बुरांस (Pink Rhododendron)
नेट राज्य घरेलू उत्पाद(2011) 65535
साक्षरता दर (2011) 68.74%
1000 पुरुषों पर महिलायें 974
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 68
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 4

हिमाचल प्रदेश के जिले

क्र.सं. जिला का  नाम जिला  मुख्यालय         जनसंख्या (2011) विकास दर लिंग अनुपात साक्षरता क्षेत्र (वर्ग किमी) घनत्व (/ वर्ग किमी)
1 बिलासपुर बिलासपुर 381956 12.05% 981 84.59 1167 327
2 चंबा चंबा 519080 12.63% 986 72.17 6528 80
3 हमीरपुर हमीरपुर 454768 10.19% 1095 88.15 1118 406
4 कांगड़ा धर्मशाला 2E+06 12.77% 1012 85.67 5739 263
5 किन्नौर रेकोंग पो 84121 7.39% 819 80 6401 13
6 कुल्लू कुल्लू 437903 14.76% 942 79.4 5503 79
7 लाहौल और स्पीती केलांग 31564 -5.00% 903 76.81 13835 2
8 मंडी मंडी 999777 10.92% 1007 81.53 3950 253
9 शिमला शिमला 814010 12.67% 915 83.64 5131 159
10 सिरमौर नाहन 529855 15.54% 918 78.8 2825 188
11 सोलन सोलन 580320 15.93% 880 83.68 1936 298
12 उना ऊना 521173 16.26% 976 86.53 1540 328

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…