हरियाणा में प्रमुख उद्योग (Major Industries in Haryana)

हरियाणा में प्रमुख उद्योग (Major Industries in Haryana)

उद्योग उत्पादक शहर
सीमेंट उद्योग सूरजपुर
शक्कर उद्योग यमुनानगर, शाहबाद, जगाधरी, पानीपत, रोहतक,जीन्द,पलवल,करनाल, हिसार और महम
गोला-बारूद उद्योग यमुनानगर
कागज उद्योग फरीदाबाद, जगाधरी, पानीपत, यमुनानगर और धारूहेड़ा
औषधि उद्योग गुरुग्राम व डूंडाहेड़ा
मोटर वाहन उद्योग गुरुग्राम, फरीदाबाद व पिंजौर
साइकिल उद्योग सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल और जींद
पेट्रोल एवं पेट्रो पानीपत, बावल व करनाल
कृषि यंत्र उद्योग फरीदाबाद
इंजीनियरिंग उद्योग फरीदाबाद
ऊन उद्योग हिसार और पानीपत
कपड़ा उद्योग हिसार, भिवानी, फरीदाबाद पानीपत व रोहतक
चमड़ा उद्योग फरीदाबाद और जींद
बर्तन उद्योग (तांबा व पीतल) रेवाड़ी
बर्तन उद्योग (चीनी मिट्टी) गुरुग्राम व बहादुरगढ़
सिलाई मशीन उद्योग अम्बाला
लोहा व स्टील उद्योग हिसार, गन्नौर,पानीपतवबहादुरगढ़
टायर-ट्यूब उद्योग बल्लभगढ़ व फरीदाबाद
इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग पंचकुला, गुरुग्राम, अम्बाला व फरीदाबाद
प्लास्टिक उद्योग फरीदाबाद
वनस्पति उद्योग करनाल व सिरसा
सेनेटरी उद्योग बहादुरगढ़

Note: हरियाणा देश में सबसे अधिक ट्रैक्टरों का उत्पादन करता है। 

महत्वपूर्ण तथ्य (Important facts):

  • देश से होने वाले वैज्ञानिक उपकरणों का 20 प्रतिशत सामान अकेले अम्बाला की लघुस्तरीय औद्योगिक इकाइयों द्वारा निर्यात किया जाता है।
  • चीनी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध सरस्वती शूगर मिल यमुनानगर में स्थित है।
  • पानीपत को हाथ से बनी उत्कृष्ट एवं कलात्मक ऊनी दरियों एवं हथकरघे के सामानों के कारण भारत में ‘बुनकरों का शहर’ कहा जाता है।
  • सोनीपत में एटलस साइकिल के निर्माण का कारखाना है। यह विश्व के तीन प्रमुख साइकिल निर्माण प्रतिष्ठानों में से एक है। भारतीय उप-महाद्वीप में एटलस ही एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसे साइकिल निर्माण की तकनीकी जानकारी निर्यात करने का श्रेय है।
  • यमुनानगर की टिम्बर मार्किट (मण्डी) वर्ष 1947 से पूर्व अब्दुल्लापुर मण्डी के नाम से प्रसिद्ध थी। यह मण्डी 100 वर्ष से भी अधिक पुरानी है। 
  • सीमेंट फैक्ट्री, चरखी दादरी का निर्माण सन् 1939 में सेठ रामकृष्ण डालमिया ने जर्मनी के इंजीनियरों के सहयोग से किया था।
  • हरियाणा के पानीपत जिले में ‘अमोनिया प्लांट’ स्थापित है।
  • मारुति कारों का निर्माण कार्य गुरुग्राम में होता है 
  • कपड़ा तथा धागे के निर्माण में ‘भिवानी टैक्सटाइल मिल’ का प्रमुख स्थान है। 1937 में स्थापित इस मिल का धागा और कपड़ा देश में प्रयोग होने के साथ-साथ अरब देशों में निर्यात किया जाता है। 
  • हरियाणा में तेलशोधक कारखाना पानीपत जिले के बाहौली क्षेत्र में स्थापित किया गया है।
  • हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले का सरसों के उत्पादन में राज्य में प्रथम स्थान है।
  • हरियाणा राज्य लघु उद्योग और निर्यात निगम की स्थापना 19 जुलाई, 1967 को की गई थी। इसका कार्य राज्य में लघु इकाइयों को कीमती कच्चे मालों की सप्लाई करना एवं इन लघु इकाइयों में बनने वाले सामानों को बाजार में बेचना है। 
  • हरियाणा डिस्टिलरी (Haryana Distillery), यमुनानगर की स्थापना 1969 में की गई थी।
  • रेवाडी जिले की हीरो होण्डा मोटर साइकिल फैक्ट्री, तिल्ली जूती उद्योग तथा पीतल बर्तन उद्योग देश भर में प्रसिद्ध है। 
  • देश के सैनीटरी सामानों का एक तिहाई हरियाणा से ही उत्पादित होता है। 
  • देश में कारों के कुल उत्पादन का लगभग 75 प्रतिशत हरियाणा में होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

गति (Motion)

गति (Motion) जब कोई वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति में परिवर्तन करती है, तो वस्तु…