अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख झीलें और घास के मैदान (Major Lakes and Grasslands of Africa Continent)

विक्टोरिया झील (Lake Victoria):

विक्टोरिया झील (Lake Victoria) अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है। जो विश्व की तीसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
यह झील विषुवत रेखा पर स्थित है।
विक्टोरिया झील 3 देशों की सीमा की स्पर्श करती  हैं –

  • केन्या,
  • तंजानिया,
  • यूगांडा

विक्टोरिया झील (Lake Victoria) अफ्रीका महाद्वीप की एकमात्र मीठे पानी की झील जो महान भ्रंश घाटी में स्थित नहीं हैं।

महान् भ्रंश घाटी (Great Rift Valley) में स्थित झीलें —

यह संसार की सबसे लम्बी भ्रंश घाटी है जिसका विस्तार एशिया में मृत सागर (Dead Sea) से लेकर अफ्रीका में न्हासा झील नदी तक हैं।

तांगान्यीका झील (Lake Tanganyika)

तांगान्यीका झील (Lake Tanganyika) अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील हैं। यह झील अफ्रीका महाद्वीप की सबसे गहरी व विश्व की दूसरी सबसे गहरी झीलों में से एक है।
यह झील  4 देशों की सीमाओं को स्पर्श करती  हैं-

  • तंजानिया,
  • बुरून्डी,
  • जायरे,
  • जाम्बिया

महान भ्रंश घाटी में स्थित अन्य झीले ( सभी मीठे पानी की)

  • एडवर्ड झील,
  • एल्बर्ट झील,
  • न्हासा झील (मलावी),
  • मवेरू झील,
  • तुझाँना (रूडोल्फ) – केन्या,
  • टाना (इथोपिया),
  • रुकवा (तंजानिया) -कोयला उत्पादन हेतु प्रसिद्ध,
  • अस्साल झील (जिबूती)- अफ्रीका का निम्नतम बिंदु

वोल्टा झील 

यह अफ्रीका की सबसे बड़ी कृत्रिम झील (मीठे पानी) है, जो घाना देश में स्थित है।

चाड झील 

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। जो चाड देश में स्थित है।


घास के मैदान

सवाना (Savanna)
मध्य अफ्रीका में उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में मिलने वाले घास के मैदानों को सवाना कहा जाता है।

वेल्ड (Veld) 

दक्षिण अफ्रीका में स्थित, शीतोष्ण क्षेत्र में स्थित घास के मैदानों को वेल्ड (Veld) कहा जाता है। यह क्षेत्र भेड़ पालन हेतु प्रसिद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog