एशिया महाद्वीप की प्रमुख झीलें (Major lakes of Asia continent)

कैस्पियन सागर (Caspian Sea)

यह विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, जिसकी सीमा 5 देशों 3 एशिया व 2 यूरोप के देशों से  लगती हैं जो निम्न है –

  • रूस, (Russia)
  • कजाकिस्तान (Kazakhstan)
  • तुर्कमेनिस्तान (Turkmenistan)
  • ईरान (Iran)
  • अजरबैजान (Azerbaijan)

अजरबैजान  (Azerbaijan) की राजधानी बाकू (Baku) इस झील के तट पर स्थित है, जो पेट्रोलियम हेतु प्रसिद्ध है। इस झील (कैस्पियन सागर) का तटीय भाग पेट्रोलियम उत्पादन हेतु प्रसिद्ध  है।

अरल सागर (Aral Sea)

अरल सागर (Aral Sea), एशिया की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील हैं, जो कजाकिस्तान व उज्बेकिसन के मध्य स्थित है। इस झील में सिर दरिया (Syr Darya) व अमू दरिया (Amu  Darya) नदियों का निकास होता है। सिर दरिया (Syr Darya) के तट पर उज्बेकिस्तान की राजधानी ताश्कंद स्थित है।

बैकाल झील (Lake Baikal)

रूस (Russia) के साईबेरिया (Siberia) में स्थित यह एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील, तथा विश्व की सबसे गहरी झील है, भ्रंश घाटी में स्थित होने के कारण इसके आकार में वृद्धि हो रही है।

वॉन गोलू (Van Golu lake)

तुर्की (Turkish) में स्थित यह विश्व की सबसे अधिक खारे पानी की झील है।

मृत सागर (Dead Sea)

  • जॉर्डन (Jordan), देश में स्थित यह एशिया का निम्नतम बिन्दु है।
  • यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी खारे पाने की झील है।

गेलिलि सागर

यह झील इजराइल (Israel) देश में स्थित है।

टॉनले साप

कम्बोडिया (Cambodia) में स्थित, यह द.पू.एशिया (South East Asia) की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।

बीवा झील

होंशू द्वीप (Honshu Island) पर स्थित यह जापान की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।

बाल्खुश झील

कजाकिस्तान (Kazakhstan) देश में स्थित यह मध्य एशिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।

इसकि कुल झील

किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) देश में स्थित यह मीठे पानी की झील है।

वीवा झील

इंडोनेशिया (Indonesia) में स्थित संसार की सबसे बड़ी कोल्डेरा(ज्वालामुखी) झील है।
Note – पुष्कर (राजस्थान) व लोनार (महाराष्ट्र) भारत की कॉल्डेरा झील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…