यूरोप महाद्वीप के प्रमुख पर्वत व ज्वालामुखी (Major mountains and volcanoes of Europe continent)

आल्प्स (Alps mountain) :- 
इस पर्वत का विस्तार फ्रांस (France), इटली (Italy), ऑस्ट्रिया (Austria) व स्विट्जरलैण्ड (Switzerland) में हैं। इस पर्वत की सबसे ऊँची चोटी – ब्लाँक (4808 meter) फ्रांस (France) में स्थित हैं। यह पर्वत श्रृंखला इटली व फ्रांस तथा स्विट्जरलैण्ड व इटली के मध्य सीमा बनाती हैं।
ब्लॉक सुरंग – यह सुरुंग फ्रांस को इटली से जोड़ती हैं, जो यूरोप की दूसरी सबसे लम्बी सुरंग हैं।

डिनारिक आल्पस (Dinaric Alps)

यह एक नवीन मोड़दार पर्वत श्रृंखला है, जो क्रोएशिया (Croatia) देश में स्थित हैं।

पिरेनिज पर्वत (Pyrenees Mountains)

यह एक नवीन मोड़दार पर्वत श्रृंखला है, जो स्पेन (Spain) को फ्रांस (France) से अलग करती हैं।

पेनाइन्स पर्वत (Pennines Mountains)

यह पर्वत श्रृंखला यू.के (United Kingdom), का मेरुदण्ड कहलाती हैं।

जोलन पर्वत (Golan Mountains)

यह पर्वत नॉर्वे (Norway) व स्वीडन (Sweden) के मध्य सीमा बनाता हैं।

पिंडस पर्वत (Pindus Mountains)

यूनान (Greece) में स्थित यह पर्वत श्रृंखला चूनेदार चट्टानों से निर्मित हैं ।

कॉकेशस पर्वत (Caucasus Mountains)

काला सागर (Black Sea) व कैस्पियन सागर (Caspian Sea) के मध्य स्थित एल्ब्रुस पर्वत (Elbrus Mountain – 5642 मी.) यूरोप और जॉर्जिया देश की सबसे ऊँची पर्वत चोटी हैं।
यह एक नवीन मोड़दार पर्वत श्रृंखला हैं जिसका विस्तार कॉकेशस देशों (Caucasus countries) में हैं। जो निम्न हैं – अजरबैजान (Azerbaijan), आर्मेनिया ( Armenia), जॉर्जिया (Georgia)।

यूराल पर्वत (Ural Mountains)

यह एक अवशिष्ट पर्वत श्रृंखला हैं, जो एशिया को यूरोप से अलग करती हैं। यह रूस में स्थित है। जिसकी सबसे ऊँची चोटी पर्वत नोरोडनया (Mount Narodnaya) हैं।

भ्रंश पर्वत

ब्लैक फ़ॉरेस्ट (Black Forest)

ब्लैक फ़ॉरेस्ट, जर्मनी (Germany) में स्थित यूरोप का सबसे बड़ा भ्रंश पर्वत हैं । इसी पर्वत श्रृंखला से डेन्यूब नदी (Danube River) का उद्गम होता हैं।

जूरा पर्वत (Jura Mountains)

यह भ्रंश पर्वत फ्रांस (France) व स्विट्जरलैंड (Switzerland) के मध्य सीमा बनाता हैं, जो मुख्यत:  स्विट्जरलैण्ड में स्थित हैं।
एडबर्ग पर्वत (Edberg Mountains), हार्ज पर्वत, होटं पर्वत – जर्मनी में स्थित हैं।


ज्वालामुखी पर्वत (Volcano Mountain)

स्ट्राम्बोली पर्वत (Stromboli Mountains)

यह एक सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत हैं, जो भूमध्य सागर में लिपारी द्वीप (इटली – Italy) पर स्थित है।
स्ट्राम्बोली पर्वत (Stromboli Mountains) को भूमध्य सागर का प्रकाश स्तम्भ कहते हैं।

एटना (Etna)

भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) में इटली (Italy) देश में स्थित यह एक सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत हैं, जो एक परिपोषित शंकु का उदाहरण है।

विसुवियस पर्वत (Vesuvius Mountain)

यह ज्वालामुखी पर्वत इटली की मुख्य भूमि पर स्थित है, जी एक प्रसुप्त ज्वालामुखी हैं। यहाँ मुख्य विस्फोट वर्ष 0079 AD में हुआ था, इसलिए उसे सबसे प्राचीन ज्वालामुखी माना जाता हैं।

हेकला व लाकी

आइसलैंड (Iceland) देश में स्थित यह सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…