यूरोप महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ व झीलें (Major Rivers & lakes of Europe Continent )

काला सागर (Black Sea) में गिरने वाली प्रमुख नदियाँ 

डेन्यूब नदी (Danube River)
यह यूरोप (Europe) की दूसरी सबसे लम्बी नदी है, जिसका उद्गम जर्मनी (Germany) में Black Forest के जंगलों से होता है। डेन्यूब नदी (Danube River) यूरोप में सर्वाधिक 10 देशों में होकर बहने वाली नदी हैं।  इस नदी के तट पर 4 देशों की राजधानी स्थित है, जो निम्न है –

देश                              —      राजधानी 

ऑस्ट्रिया (Austria)          —       विएना (Vienna)

हंगरी (Hungary)            —       बुडापेस्ट (Budapest)

सर्बिया (Serbia)              —       बेलग्रेड (Belgrade)

स्लोवाकिया (Slovakia)    —       ब्रातिस्लावा (Bratislava)

निपर नदी (Niphar River)

इस नदी के तट पर यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कींव स्थित हैं।
निस्टर नदी (Nister River)
डॉन नदी  (Don river)

कैस्पियन सागर (Caspian Sea) में गिरने वाली नदियाँ

वोल्गा नदी (Volga River)

यह यूरोप (Europe) की सबसे लम्बी नदी है, जो रूस (Russia) में प्रवाहित होती है। इस नदी के तट पर वोल्गाग्राउ नगर स्थित है। |

यूराल नदी (Ural River)

यह नदी एशिया (Asia) को यूरोप (Europe) से अलग करती है।

अन्य नदियाँ (Other River)

पो नदी (Po River)

यह नदी उत्तरी इटली (Italy) में प्रवाहित होती हैं तथा एड्रियाटिक समुद्र (Adriatic Sea) में गिरती है। पो नदी को इटली की गंगा भी कहा जाता हैं।
लोम्बार्डी का मैदान – यह क्षेत्र चावल की खेती हेतु प्रसिद्ध हैं ।
पो नदी नदी के तट पर मिलान (Milan) व तुरिन (Turin) नगर स्थित हैं।

टाईबर नदी (Tiber River)

यह नदी इटली (Italy) व वैटिकन शहर (Vatican City) में प्रवाहित होती हैं। इस नदी के तट पर इटली की राजधानी रोम स्थित हैं। रोम (Rome) को शाश्वत नगर भी कहते हैं।

टेगस नदी (Tagus River)

पुर्तगाल (Portugal) की राजधानी लिस्बन (Lisbon) इस नदी के तट पर स्थित लिस्बन एक बंदरगाह नगर है। इस नदी का निकास अटलांटिक सागर (Atlantic Ocean) में होता हैं।

सीन नदी (Seine River)

यह फ्रांस (France) की एक महत्वपूर्ण नदी है, जो English Channel में गिरती हैं, इस नदी के मुहाने पर La. Harvey बंदरगाह स्थित हैं। इस नदी के तट पर पेरिस (Paris) की राजधानी स्थित हैं।

एल्ब नदी (Elbe River)

यह पूर्वी जर्मनी में प्रवाहित होने वाली एक प्रमुख नदी हैं। इसके मुहाने पर हैम्बर्ग बंदरगाह (Hamburg harbor) स्थित हैं।
यह नदी ज्वारदमुख (Estuary) बनाती है व उत्तरी सागर (North Sea) में गिरती हैं।

रौन नदी (Rhone River)

यह फ्रांस की मुख्य नदी जो दक्षिणी भाग में बहती हैं व भूमध्य सागर में गिरती हैं।  इसकी सहायक सौने  नदी (Saône River) के तट पर लियोन नगर स्थित है जो इंटरपोल का मुख्यालय हैं।

राईन नदी (Rhine River)

इस नदी का उद्गम स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) के Alps Mountain से होता है, जो Germany, France व Netherlands में प्रवाहित होते हुए North Sea में गिरती हैं। यह नदी अपने तट पर ज्वारनदमुख (Estuary) बनाते हुए उत्तरी सागर में गिरती हैं।
यह नदी यूरोप का मेरूदण्ड कहलाती हैं तथा इसे कोयला नदी भी कहती हैं। • इसके मुहाने पर रॉटरडम बंदरगाह (Rotterdam port) स्थित है जो विश्व का सबसे व्यस्त बंदरगाह हैं, जो नीदरलैंड (Netherland) के समीप स्थित हैं।
न्यू वाटर वे नहर (New waterway canal), रॉटरडम बंदरगाह (Rotterdam port) को उत्तरी सागर (North Sea) से  जोड़ती है।
न्यू वाटर वे नहर (New waterway canal), संसार का सबसे व्यस्त आंतरिक जलमार्ग है।

विस्तुला नदी (Vistula River)

विस्तुला नदी (Vistula River) के तट पर पोलैंड (Poland) की राजधानी वारसा (Warsaw) स्थित है। विस्तुला नदी अपने मुहाने पर ज्वारनदमुख (Estuary) बनाते  हुए  बाल्टिक सागर (Baltic Sea) गिरती है।

ओडर नदी (Oder River)

यह नदी पोलैंड (Poland) देश में प्रवाहित होती है, जो अपने मुहाने पर ज्वारनदमुख (Estuary) बनाते हुए बाल्टिक सागर (Baltic Sea) गिरती है।

स्प्री नदी (Spree River)

इस नदी के तट पर जर्मनी (Germany) की राजधानी बर्लिन (Berlin) स्थित  है।


यूरोप महाद्वीप की प्रमुख झीलें (Major lakes of Europe Continent)

फिनलैंड (Finland) 

फिनलैंड (Finland) को झीलों का देश भी कहा जाता है, यहाँ की अधिकतर झीलों का निर्माण  हिमानी अपरदन के द्वारा हुआ है। फिनलैंड (Finland) की राजधानी हेलसिंकी (Helsinki) को श्वेत नगर कहते हैं।
लेडोगा/लादोगा झील (Lake Ladoga) रूस में स्थित, यह यूरोप की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील हैं।
ओनेगा झील (Lake Onega) – रूस में स्थित, यह  मीठे पानी की झील हैं।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…