दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ और झीलें (Major rivers and lakes of the continent of South America)

अमेजन नदी (Amazon River)

अमेज़न नदी का उद्गम पेरू (Peru) में स्थित एंडीज पर्वत (Andes mountains) से होता है, इसके पश्चात यह ब्राज़ील (Brazil) से होते हुए उत्तरी अटलांटिक महासागर (North Atlantic Ocean) में गिरती है तथा अपने तट पर ज्वारनदमुख (Estuary) का निर्माण करती हैं।
अपवाह की दृष्टि से अमेज़न नदी विश्व की सबसे बड़ी नदी तथा विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी हैं (सबसे लंबी – नील नदी)।
अमेज़न नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ निम्न है -जापुरा (Japura), मडिरा (Maderia), तापाजोस (Tapajos), नीग्रो (Negro), पुरुस (Purus)
मडिरा (Maderia), अमेज़न नदी की सबसे बड़ी और विश्व की भी सबसे बड़ी सहायक नदी है।
नीग्रो (Negro) और अमेज़न (Amazon) नदी के संगम पर मानुष (Manus) शहर स्थित है, जो रबड़ उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ।
अमेज़न नदी के प्रवाह क्षेत्र में स्थित वन अमेजन वर्षा वन कहलाते है। इस क्षेत्र में विश्व की सबसे सघन वनस्पति पाई जाती है। इन वनों को विश्व के फेफड़े कहा जाता है। यह वन पृथ्वी में लगभग 30 % ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते है।

पराना (Paraná) व उरुग्वे (Uruguay) नदी 

पराना नदी पर ब्राजील व अर्जेंटीना में इतियापू जल विद्युत केन्द्र है जो दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा जल विद्युत उत्पादक केन्द्र है।
पराना (Paraná) नदी पर ब्राजील में स्थित जल प्रपात– ग्याकूग्याकू विश्व का सबसे चौड़ा जलप्रपात हैं।
पराना व उरूग्वे नदी विश्व के सबसे बड़े ज्वारनदमुख का निर्माण करते हुए, रियो-डी-ला-प्लाटा (Río de la Plata) की खाड़ी में गिरती हैं। इसी खाड़ी में पैराग्वे (Paraguay) नदी भी गिरती हैं।
पराना व उरूग्वे नदी के तट पर दो देशों को राजधानियाँ स्थित हैं –

  • मोंटेवीडियो (उरूग्वे)
  • ब्यूनस आयर्स (अर्जेटीना)

ओरिनिको नदी (Orinoco River)

ओरिनिको नदी (Orinoco River), वेनेजुएला देश में प्रवाहित होती है। ओरिनिको की सहायक नदी – चुरूल तथा चुरूल की सहायक नदी-कैरोना है जिस पर विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात – एंजिल जलप्रपात (Angel waterfall – 979 मी.) स्थित हैं ।


झीले (Lakes) :

टिटिकाका झील (Lake Titicaca)

बोलिविया (Bolivia) पेरू (Peru) के मध्य टिटिकाका झील एंडीज पर्वत पर स्थित है। जो विश्व की सबसे ऊंची मीठे पानी की झील है।  टिटिकाका झील ही विश्व की सबसे ऊंची ऊँची नौगम्य झील (Navigable lake) है।

पोपो झील (Lake Popo)

यह झील बोलिविया (Bolivia) देश में, एंडीज पर्वत पर स्थित है। जो एक मीठे पानी (Fresh water) की झील है।

माराकैबो झील (Maracabo Lake)

यह दक्षिण अमेरिका (South America) की सबसे बड़ी झील है, जो वेनेजुएला (Venezuela) में स्थित है। दक्षिण अमेरिका (South America) में यह क्षेत्र खनिज तेल की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। वेनेजुएला (Venezuela) दक्षिण अमेरिका (South America) महाद्वीप का सबसे बड़ा पेट्रोलियम उत्पादक व निर्यातक देश है।

4 Comments

  1. अमेज़न की सबसे बड़ी सहायक नदी पुरुष है कि मदिरा ?
    Plz reply me sir

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…