उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ, झीलें और नहरें (Major rivers, lakes and canals of North American continent)

मिसीसीपी नदी (Mississippi River

USA में प्रवाहित होने वाली यह नदी इस महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है। जो विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी है।
मिसीसीपी (Mississippi) नदी के उत्तरी भाग में गेहूं पेटी, मध्य भाग में मक्का पेटी तथा दक्षिण में कपास पेटी कहलाता है। (USA विश्व का सबसे बड़ा मक्का उत्पादक देश है)
मिसीसीपी (Mississippi) नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी मिसौरी (Missouri) है।
सेंट लुईस (St. Louis) नगर इस नदी के तट पर स्थित, यह विश्व की मक्के की मंडी कहलाता है।
मिसीसीपी (Mississippi) नदी के मुहाने पर न्यू ओर्लियंस बंदरगाह (New Orleans Harbor) स्थित जो कृषि उपकरणों के लिए प्रसिद्ध है।
मिसीसीपी (Mississippi) नदी पक्षी के पंजे के आकार का डेल्टा बनाते हुए  मैक्सिको की खाड़ी (अटलांटिक महासागर) में गिरती हैं।

कोलोरेडा नदी (Colorado River)

USA में प्रवाहित होने वाली यह नदी  कोलोरेडा पठार से होकर बहती हैं, जो विश्व के सबसे बड़े केनियन ग्रेड का निर्माण करती है (लम्बा, गहरा व संकरा भाग जिसे नदियाँ पठार को काटकर बनाती है केनियन कहलाता है)।
गॉर्ज – नदियाँ जो पर्वत को काटकर गहरी घाटियाँ बनाती हैं। वह गॉर्ज कहलाता हैं।
कोलोरेडा नदी (Colorado River) पर हूबरबोल्डर बाँध स्थित हैं।
कैलिफोर्निया की खाड़ी में गिरते हुए  कोलोरेडा नदी (Colorado River) ज्वारनदमुख बनाती है।

कोलम्बिया नदी (Columbia River)

  • यह नदी USA और Canada में प्रवाहित होते हुए यह नदी तथा यह प्रशान्त महासागर में गिरती है।
  • कोलम्बिया नदी (Columbia River) पर ग्रैंड कुलीबोनविले बाँध स्थित है

हड़सन नदी (Hudson River)

हड़सन नदी के तट पर न्यूयॉर्क (Newyork) शहर स्थित है। यह नदी सबसे बड़े समुद्री केनियन का निर्माण करती है।

पोटोमैक नदी (Potomac River)

पोटोमैक नदी के तट पर वाशिंगटन डी.सी.  (Washington, D.C.)  स्थित है।

टेनेसी नदी (Tennessee River)

टेनेसी नदी USA में प्रवाहित होने वाली नदी है, इस नदी पर विश्व की सबसे पहली बहुउददेशीय नदी घाटी परियोजना शुरू की गयी थी। टेनेसी नदी (Tennessee River) की सहायक नदी ओहियों (Ohio) है।

सेंट लोरेंस नदी (St. Lawrence River)

इस नदी का उद्गम ओंटारियो झील (Lake Ontario) से होता है, जो  कनाडा (Canada) व USA की सीमा बनाते हुए प्रवाहित होती है तथा सेंट लोरेंस खाड़ी (अटलांटिक महासागर) में गिरती है।
यह संसार का तीसरा सबसे व्यवस्तम आंतरिक जलमार्ग है।
सेंट लोरेंस नदी (St. Lawrence River) के तट पर दो नगर स्थित है – क्यूबेक व माँट्रियल (कनाडा)। माँट्रियल कनाडा का सबसे बड़ा नगर भी है।

 कनाडा की नदियाँ –

  • मैकेंजी नदी – कनाडा की सबसे लम्बी नदी
  • युकोन (Yukon River)
  • चर्चिल नदी (Churchill River) – यह नदी हडसन की खाड़ी (Hudson Bay) में गिरती है।
  • फ्रज़ेर नदी (Fraser River)

झीले (Lakes)

कनाड़ा (Canada)

कनाड़ा में स्थित सभी झीलें मीठे पानी की झीलें है, जिसका निर्माण हिमानी अपरदन से हुआ है। जो उत्तर से दक्षिण की और विस्तृत है। जो क्रमश: निम्न है —

  1. ग्रेट बीयर झील (Great Bear Lake) –– इसके तट पर रेडियम शहर स्थित है।
  2. ग्रेट स्लेव (Great slave)
  3. अथाबास्का झील (Lake Athabasca) – इस झील के तट पर यूरेनियम सिटी स्थित है। कनाड़ा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा यूरेनियम उत्पादक देश है।
  4. रेंडियर झील (Rendier Lake)
  5. विनीपैग झील  (Lake Winnipeg) – यह कनाडा की सबसे बड़ी झील है। इसी के तट पर विनीपैग    (Winnipeg) नगर स्थित है जिसे विश्व की गेहूं की मण्डी कहते हैं।
  6. मोनीटोबा झील (Lake of Manitoba) – यह झील कनाडा में स्थित है।

महान झील प्रदेश (Great lake region) 

इन झीलों का निर्माण हिमानी अपरदन के द्वारा हुआ है, जिस कारण इसे 5 झीलों का समूह भी कहते है। यह सभी झीले अंगुली के आकार की पश्चिम से पूर्व की ओर है। जो निम्न है –

सुपीरियर झील (Superior lake) – 

  • यह विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील तथा विश्व की दूसरी सबसे बड़ी झील हैं।
  • इस झील के तट पर सेंट साल्ट मेरी नगर (कनाडा) स्थित है।

मिशीगन झील (Lake Michigan)

  • 5 झीलों में से यह एकमात्र झील जो केवल USA में स्थित है तथा 4 अन्य चारों USA व कनाडा (Canada) में स्थित है। इसी झील के तट पर शिकागों नगर स्थित है।
  • इसी जगह पर विश्व की सबसे बड़ी माँस की मण्डी स्थित है।

ह्यूरोन झील (Lake Huron)

  • ह्यूरोन झील उत्तरी अमेरिका महाद्वीप  की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
  • सू‘ नहर सुपीरियर झील (Superior lake) को ह्यूरोन झील (Lake Huron) से जोड़ती है।

ईरी झील (Lake Eri)

  • ह्यूरोन झील (Lake Huron) को ईरी झील (Lake Eri) से ईरी नहर जोड़ती है।
  • ईरी झील (Lake Eri) के तट पर डेट्रॉयट नगर (USA) में स्थित हैं। जो मोटरगाड़ी उद्योग के लिए प्रसिद्ध (फोर्ड) केंद्र है।
  • इसके तट को विडंसर (कनाड़ा) नगर स्थित इसके कनाडा का डेट्रायट कहते हैं।

ओंटेरियो

  • • ईरी को ओंटरियों से वेलैण्ड़ नहर जोड़ती है।
  • * इन दोनों नहरों के मध्य न्याय़ा जलप्रपात स्थित है।

Note:
ग्रेट सॉल्ट लेक (Great Salt Lake )→ USA में स्थित यह झील विश्व की तीसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील है।


नहर (Rivers)

पनामा नहर (Panama River)
इस नहर का निर्माण  USA द्वारा 15 अगस्त 1914 को किया गया था। इस नहर की कुल लम्बाई
इस नहर का निर्माण USA के पूर्वी तट को पश्चिमी तट से जोड़ने हेतु किया गया।
इसका निर्माण पनामा स्थलडमरूमध्य (Panama Strait) में किया गया।
इस नहर की कुल लम्बाई 77.1 Km है, इस पर जलपाश (Water lock) पद्धति पायी जाती है। इस नहर पर 3 जलपाश स्थित है –

  1. गोटन
  2. मीरा पलोरेस
  3. पेड़ो

पनामा नहर, कैरिबियन सागर (अटलांटिक महासागर) को पनामा सागर (प्रशांत महासागर) से जोड़ती हैं।
यह विश्व की दूसरी सबसे व्यस्त नहर है। वर्ष 2010 में इसे पनामा देश को को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…