अफ्रीका महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ (Major rivers of Africa continent)

नील नदी (Nile Rivers):

नील नदी विश्व की सबसे लम्बी नदी है, जो दो नदियों के संगम से मिलकर बनी है जो निम्न है –

  • श्वेत नील (white nile)
  • नीली नदी (Blue Nile)

श्वेत नील नदी (White Nile River)

श्वेत नील नदी का उद्गम (Origin) विक्टोरिया झील से होता हैं। श्वेत नील नदी विषुवत् रेखा को एक बार काटती हैं। यूगांडा (Uganda) की राजधानी कंपाला श्वेत नील नदी के तट पर स्थित है।
यूगांडा में श्वेत नील नदी (White Nile River) नदी पर ‘ओयेन बांध’ निर्मित किया गया है। दक्षिणी सूडान की राजधानी जूबा इसी नदी के तट पर स्थित है।

नीली नील नदी (Blue Nile River)

नीली नील नदी (Blue Nile River) का उद्गम (Origin) इथोपिया (Ethopia) की ताना झील (Lake Tana) से होता हैं।
श्वेत नील और नीली नील नदी के मध्य दोआब का क्षेत्र अलगजीरा का मैदान कपास की खेती हेतु प्रसिद्ध है।
श्वेत नील और नीली नील नदी के संगम पर सूडान की राजधानी खारतूम स्थित है।
नीली नील नदी पर सूडान में सेन्नार बांध स्थित है।
मिस्र (Egypt) की राजधानी काहिरा नील नदी के तट पर स्थित  है।  मिस्र (Egypt) में नील नदी पर आस्वान बांध (Aswan Dam) व नासिर झील (Lake Nasser) स्थित है।
नील नदी के मुहाने पर सिकंदरिया बन्दरगाह (Alexandria Port) स्थित है। यह मिस्र का सबसे बड़ा बंदरगाह है।
नील नदी डेल्टा बनाती है तथा दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई भूमध्य सागर में गिर जाती है। जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा डेल्टा है। * हेरोडोटस (इतिहास का जनक) ने मिस्र (Egypt) को नील नदी का वरदान कहा है।

कांगो/जायरे नदी (Congo / Zaire River)

कांगो नदी अपवाह की दृष्टि से अफ्रीका की सबसे बड़ी नदी है । कांगो नदी Democratic Republic of the Congo (जायरे) और Republic of the Congo दोनों देशों के मध्य सीमा बनाती है।
Republic of the Congo की राजधानी ब्राजीविले (Brazzaville) और Democratic Republic of the Congo (जायरे) की राजधानी ‘किशासा (Kinshasa) इसी नदी के तट पर स्थित है।
कांगो नदी विषुवत् रेखा (Equator Line) को 2 बार काटती हैं। कांगो की सहायक नदी कसाई है, हीरा उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है।
कांगो नदी पर ही स्टेनले जलप्रपात (Stenley waterfall) स्थित हैं।
यह नदी अटलांटिक महासागर के गिनी की खाड़ी में गिरते हुए ज्वारनदमुख (Estuary) का निर्माण करती है। • इस नदी घाटी के वन कांगो वर्षा वन कहलाते हैं।

जाम्बेजी नदी (Zambezi River)

जाम्बेजी नदी (Zambezi River), जाम्बिया, जिम्बाब्वे व मोजाम्बिक में प्रवाहित होते हुए मोजाम्बिक चैनल (हिन्द महासागर) में गिरती हैं। यह नदी जाम्बिया व जिम्बाब्वे के मध्य सीमा निर्धारित करती है।
इस नदी पर विक्टोरिया जल प्रपात स्थित है। जाम्बेजी नदी (Zambezi River), पर स्थित करीचा बांध अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा जल विद्युत उत्पादक केन्द्र है।
जाम्बेजी नदी (Zambezi River), अपने मुहाने पर ज्वारनदमुख (Estuary) का निर्माण करती है।

लिम्पोपो नदी (Limpopo River) 

लिम्पोपो नदी (Limpopo River)  दक्षिण अफ्रीका में प्रवाहित होती है, जो मकर रेखा (Tropic of Capricorn) को 2 बार काटती हुई  • • हिन्द महासागर में गिरती हैं तथा अपने मुहाने पर ज्वारनदमुख (Estuary) का निर्माण करती है।

नाईजर नदी (Niger River)

यह नदी नाइजीरिया (Nigeria) में प्रवाहित होती हैं। नाईजर नदी के  तट पर टिम्बकटू नगर (माली देश) स्थित है।
नाईजर नदी के डेल्टा में सर्वाधिक सघन मैंग्रोव वनस्पति पायी जाती है। इस नदी के डेल्टा में पोर्ट हाईकोर्ट (नाइजीरिया) स्थित हैं, नाइजीरिया (Nigeria) ही अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा पेट्रोल निर्यातक बंदरगाह हैं।

अन्य प्रमुख नदियाँ

आरेंज नदी (Orange river) –  इस नदी का उद्गम लोसोथो (Lesotho) में द्राखेन्सबर्ग पहाड़ियों से होता है, आरेंज नदी (Orange river) दक्षिण अफ़्रीका की सबसे लम्बी नदी है जो पश्चिमी दिशा में प्रवाहित होकर अटलांटिक महासागर में समाहित हो जाती है।,
वोल्टा नदी (Volta River) – पश्चिमी अफ़्रीका में प्रवाहित होने वाली एक प्रमुख नदी है। वोल्टा नदी का उद्गम  बुर्कीना फ़ासो देश से होता है। वोल्टा नदी की तीन सहायक नदियाँ है  –

  • श्वेत वोल्टा,
  • लाल वोल्ट
  • काली वोल्टा

जुब्बा नदी – यह दक्षिणी सोमालिया में प्रवाहित होने वाली नदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…