एशिया महाद्वीप की प्रमुख नदियाँ (Major rivers of Asia continent)

यांगत्से नदी (Yangtze River)

चीन में प्रवाहित होने वाली यह एशिया की सबसे लम्बी नदी है, जो विश्व की चौथी सबसे लम्बी नदी है। जिसका उद्गम तिब्बत के पठार से होता है। यांगत्से नदी (Yangtze River) का तट पर चावल की खेती के लिए प्रसिद्ध हैं। यांगत्से नदी (Yangtze River) के तट पर वुहान (Wuhan) व शंघाई (Shanghai) स्थित हैं।
यांगत्से नदी (Yangtze River) का निकास पूर्वी चीन सागर (East China Sea) में होता है तथा यह अपने मुहाने पर ज्वारनदमुख (Estuary) बनाती हैं।

हवांग हो (Hwang Ho)

हवांग हो  नदी (Hwang Ho River) का उद्गम ओरिंग नोर व सोरिंग-नोर झील से होता है। हवांग हो नदी (Hwang Ho River)  व इसकी सहायक वीहो नदी, चीनी सभ्यता की जन्मभूमि कहलाती हैं। हवांग हो  नदी (Hwang Ho River) लोएस पठार (Loess Plateau) से होकर प्रवाहित होती है जो पीली मृदा से निर्मित है, इसलिए इसे पीली नदी (Yellow River) भी कहा जाता है।
इस नदी के द्वारा चीन में प्रत्येक वर्ष बाढ़ आती है, जिस कारण इसे चीन का शोक भी कहा जाता है। यह नदी पो-हाई की खाड़ी, पीला सागर (Yellow Sea) में गिरती हैं जो प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) का एक भाग है।

सिक्यांग नदी (Sankyang River)

यह चीन (China) में प्रवाहित होने वाली नदी है, जिसके तट पर हांगकांग नगर (HongKong City) स्थित है।

चाओ-फ्राओ नदी (Chao-Frao River)

यह थाइलैण्ड (Thailand) में प्रवाहित होने वाली नदी है, जिसके तट पर थाइलैण्ड की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) स्थित है।

आमूर नदी (Amur River)

यह नदी चीन (China) व रूस (Russia) के मध्य प्रवाहित होते हुए सीमा बनाती है।

यालू नदी (Yalu river)

यह नदी उत्तरी कोरिया (North Korea) व रूस (Russia) के मध्य सीमा बनाती हैं।

मैकाँग नदी (Macang River)

मैकाँग नदी (Macang River) का उद्गम  तिब्बत के पठार से होता है, इसके पश्चात यह नदी चीन, कम्बोडिया, लाओस, थाइलैण्ड व वियतनाम में प्रवाहित होते हुए, थाइलैण्ड की खाड़ी में गिरती है जो अपने मुहाने पर  डेल्टा (Delta) बनाती है।
इसे द.पू. एशिया (South East Asia) की डेन्यूब नदी (Danube River) के नाम से भी जाना जाता हैं। मैकाँग नदी (Macang River) थाईलैंड व लाओस के  मध्य सीमा बनाती है तथा लाओस की राजधानी विएन्तिएन (Vientiane) इसके तट पर स्थित है।
यह नदी घाटी विश्व की सर्वाधिक चावल उत्पादित करने वाली नदी घाटी है इस थाइलैण्ड (Thailand) में इस नदी घाटी में पिनकाओं किस्म का सबसे मंहगा चावल उत्पादित होता है।
मैकाँग नदी (Macang River) को दक्षिण पूर्वी एशिया की जीवन रेखा व गंगा कहा जाता हैकहा जाता है।

इरावदी नदी (Irrawaddy River)

इरावदी नदी (Irrawaddy River), म्यांमार की एक मुख्य नदी है, जिसका निकास मर्तबान की खाड़ी (हिन्द महासागर) में होता है। इस नदी के तट पर यंगून (रंगून) व मॉडले स्थित है।
 म्यांमार की अन्य नदियाँ :- सालविन, चिंदविन, सितांग

हेलमंद नदी (Helmand river)

यह अफगानिस्तान (Afghanistan) में प्रवाहित होने वाली नदी है।

दजला (टिगरिस) व फरात (यूफ्रेटस) नदी 

यह इराक (Iraq) की एक मुख्य नदी है, जिसे मेसापोटामिया सभ्यता की जन्मभूमि कहा जाता है।
टिगरिस नदी (Tigris river) के तट पर बगदाद (Baghdad) स्थित हैं।
दजला (टिगरिस) व फरात (यूफ्रेटस) नदियों के संगम पर असरा नगर स्थित है। यह नगर इराक का सांस्कृतिक नगर केन्द्र, घोड़ों व दासों के व्यापार के लिए प्रसिद्ध था। इस नदी का निकास फारस की खाड़ी में होता है।
दजला (टिगरिस) व फरात (यूफ्रेटस) नदियों का दोआब शत-अल-अरब का मैदान कहलाता है।

साइबेरिया की नदियाँ (Rivers of Siberia)

साइबेरिया की सभी नदियाँ दक्षिण से उत्तर की तरफ प्रवाहित होती है व आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean) में गिरती हैं तथा इसका मुहाना सर्दियों में जम जाता है। यह सभी नदियाँ अपने तट पर ज्वारनदमुख बनाती है।

  • लीना नदी (Lena River) – इस नदी का उद्गम बैकाल झील (Lake Baikal) से होता है तथा इसका निकास लप्टेव सागर में होता है
  • येनेशी नदी (Yenisei River)
  • इर्तिश नदी (Irtish River)
  • ओव (Eve River)

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…