नागोबा जतारा उत्सव (Nagoba Jatara festival)

तेलंगाना में एक माह का नागोबा जात्रा उत्सव समाप्त हो गया है।

  • नागोबा जात्रा एक आदिवासी त्यौहार है जो केसलापुर गांव, इंद्रवेल्ली मंडल आदिलाबाद जिले, तेलंगाना में आयोजित किया जाता है।  इस आदिवासी   त्यौहार को केसलापुर जात्रा के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह आदिवासी राज गोंड और पवर्धन जनजातियों के मेश्राम कबीले की भोईगुड़ा शाखा का एक विशाल धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है।
  • त्योहार के दौरान, नाग देवता नागोबा की महापूजा आयोजित की जाती है।

गोंड जनजाति (Gond tribe)

गोंड जनजाति दुनिया के सबसे बड़े आदिवासी समूहों में से एक हैं।
यह जनजाति ज्यादातर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में निवास करती हैं।
गोंड चार जनजातियों में विभाजित हैं:

  • राज गोंड्स (Raj Gonds)
  • माड़िया गोंड (Madia Gonds)
  • धुर्वे गोंड्स (Dhurve Gonds)
  • खतुलवार गोंड (Khatulwar Gonds)

गोंड जनजाति को, अनुसूचित जनजाति के रूप में अधिसूचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog