भारत के राष्ट्रीय प्रतीक (National Emblem of India)

राष्ट्र ध्वज (National Flag) – भारतीय संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज की  चौड़ाई तथा लंबाई का अनुपात 3:2 होता है। राष्ट्रीय ध्वज (National flag) में केसरिया (saffron), सफेद (white) और हरे (green) रंग की तीन पट्टियाँ होती हैं, जो समान अनुपात में  हैं। सफेद पट्टी के मध्य नीले रंग के चक्र में 24 तीलियाँ होती है। तिरंगे में बने चक्र को सारनाथ में स्थित अशोक के सिंह स्तंभ से लिया गया है।

  • केसरिया रंग (Saffron color) – जागृति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक
  • सफेद रंग (White color) – सत्य और पवित्रता का प्रतीक
  • हरा रंग (Green color) – जीवन में सुख व समृद्धि का प्रतीक

भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अनुसार सभी भारतीय आम नागरिक, निजी संस्थाओं एवं शिक्षण संस्थानों आदि को भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शन का अधिकार है। 23 जनवरी 2004 को एक महत्वपूर्ण निर्णय में उच्चतम न्यायालय ने यह घोषणा की कि संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (A) के अधीन राष्ट्रीय ध्वज फहराना नागरिकों का मूल अधिकार है।
भारतीय राजचिह्न – भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 1950 को सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शीर्ष पर अंकित अनुकृति को भारतीय राजचिह्न के रूप में स्वीकार किया गया। इसमें मूल स्तंभ पर चार सिंह तथा इसके नीचे घंटे के आकार के पद्म के ऊपर एक हाथी अंकित है। सिंह शीर्ष के नीचे उभरी हुई पट्टी है, जिसमें बाई ओर एक घोड़ा तथा दाई ओर एक साँड़ है, तथा फलक के नीचे देवनागरी लिपि में ‘सत्यमेव जयते’ अंकित है, जो मुंडकोपनिषद् से लिया गया है।
राष्ट्रगान (National Anthem) – संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित जन-गन-मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अंकित किया। जनवरी 1912 में टैगोर द्वारा संपादित था। इसके गायन का निर्धारित समय 52 सेकेंड है। यह गीत सर्वप्रथम 27 सितंबर 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। रविंद्रनाथ टैगोर के गीत ‘अमार सोनार बंगला‘ बंगलादेश का राष्ट्रगान है।
राष्ट्रीय गीत (National song) – बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित ‘बंदे मातरम्’ को संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया। इसे चटर्जी के उपन्यास आनंद मठ से लिया गया है। यह मूलतः संस्कृत में है। इस गीत को सर्वप्रथम कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में 1896 में गाया गया था।
झंडा गीत (Flag song) – ‘विजय विश्व तिरंगा प्यारा…।’ इस गीत को श्याम लाल गुप्ता ने लिखा। इसे सर्वप्रथम 1925 के कानपुर कांग्रेस अधि वेशन में गाया गया और 1938 के हरिपुरा अधिवेशन में इसे राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया।
राष्ट्रीय पंचाग – भारत सरकार का पंचाग (कलैंडर) शक् संवत् (शुरूआत 78 ई.) पर आधारित हैं, जिसे भारत ने 22 मार्च 1957 को विभिन्न सरकारी उद्देश्यों के लिए अपनाया। राष्ट्रीय पंचांग का पहला महीना चैत्त है, जिसका पहला दिन 22 मार्च और अधि वर्ष 21 मार्च को पड़ता है। • राष्ट्रीय वाक्य – सत्यमेव जयते।
राष्ट्रीय पशु – बाघ (Panthers tigris Linnaeus) है।
राष्ट्रीय पक्षी – मयूर (पावो क्रिस्टेसस) है।
राष्ट्रीय पुष्प – कमल (नेलाम्बो न्यूसिपेरा गार्टन) है।
राष्ट्रीय वृक्ष – बरगद (फइकस बंधालेंसिस) है।
राष्ट्रीय फल – आम (मेनिगिफेरा इंडिका)
राष्ट्रीय जलीय जीव – डाल्फिन है। सरकार ने 05 अक्टूबर 2009 को इसे राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया। इसकी घ्राणशक्ति (Olfactory power) तीव्र होती है, जिससे वह अपने शिकार का पता लगाती है।
राष्ट्रीय विरासत पशु – हाथी (घोषणा 2010)

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…