पिथौरागढ़ जनपद के प्रमुख व्यक्ति

कबूतरी देवी (लोक गायिका)

  • कबूतरी देवी का जन्म वर्ष 1945 में पिथौरागढ़ के लेटी गांव में हुआ था, और इनका निधन 7 जुलाई, 2018 को हुआ।
  • यह उत्तराखंड की एक प्रसिद्ध लोक गायिका थी। जिन्हें तीजनबाई तथा कुमाऊँ कोकिला के नाम से भी जाना जाता है।

हरीश चन्द्र सिंह रावत (पर्वतारोही)

  • इनका जन्म 3 जुलाई 1936 को पिथौरागढ़ जिले के सरमोली, मुनस्यारी में हुआ था।
  • यह एक पर्वतारोही (climber) थे, जिन्होंने वर्ष 1975 में माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ाई की थी। इसके लिए उन्हें वर्ष 1975 में पद्म श्री पुरूस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 1966 में इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

नमज्ञा सी. खम्पा (राजनयिक)

  • नमज्ञा सी. खम्पा को धारचूला की बेटी के नाम से भी जाना जाता है।
  • इन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations) की बजट संबंधी मामलों की समिति की सदस्य चुना गया।

प्रकाश पंत (Prakash Pant)

  • प्रकाश पंत का जन्म 11 नवम्बर, 1960 को पिथौरागढ़ जनपद में हुआ था। इनका निधन 5 जून, 2019 को कैंसर के कारण हुआ था।
  • वर्ष 2008 में इन्हें उत्कृष्ट विधायक सम्मान तथा वर्ष 2011 में भारत ज्योति सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कृष्णानन्द उप्रेती 

  • यह एक स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • इनका जन्म वर्ष 1875 में पिथौरागढ़ जनपद के ग्राम हुड़ेती में हुआ था। इनका निधन वर्ष 1937 में हुआ था।
  • इन्हें अंग्रेजों द्वारा बागी उपनाम दिया गया था।

डॉ० एहसान बख्श (Dr. Ehsan Bakhsh)
इनका जन्म वर्ष 1971 में पिथौरागढ़ जनपद में हुआ था। यह सिनेमा व साहित्य से संबंधित थे।

  • इन्होंने गड़ी चम्पावत नामक नाटक लिखा।
  • इनके द्वारा कसप पर आधारित नाटक का भी निर्देशन किया गया।
  • इन्होंने अमेरिकी नाटककार, विलियम सेरी (William Serie) के नाटक हेलो आउट देयर (Hello Out There) में मुख्य भूमिका निभाई थी।

एन्ड्रयू फ्रिजगिबन (Andrew Fridge Gibbon)

  • इनका जन्म वर्ष 1845 में पिथौरागढ़ जनपद में हुआ था।
  • 21 अगस्त, 1860 में इन्हें विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित किया गया था। यह विक्टोरिया क्रॉस (Victoria Cross) पाने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे।
  • इन्हें मात्र 15 वर्ष 3 माह 10 दिन की आयु में विक्टोरिया क्रॉस (Victoria Cross) पुरूस्कार से सम्मानित किया गया था।

मोहन सिंह गुंज्याल (Mohan Singh Gunjyal)

  • मोहन सिंह गुंज्याल का जन्म पिथौरागढ़ जनपद के गुंजी, धारचूला में हुआ था।
  • इन्हें पद्मश्री पुरूस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • 29 अगस्त, 2005 को इन्हे तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक खेल पुरस्कार (Tenzing Norgay National Adventure Sports Award) से सम्मानित किया गया था।
  • यह बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर पहुँचने वाले विश्व के प्रथम व्यक्ति है।

डॉ. मदन चन्द्र भट्ट (Dr. Madan Chandra Bhatt)

  • यह एक इतिहासकार थे। इनका जन्म 13 जनवरी, 1949 में ग्राम बिषाड़ में हुआ था।
  • वर्ष 1966 में इन्होंने सुमेरू संग्रहालय की स्थापना की थी। वर्ष 1979 में इन्होंने नैनीताल पर्वतीय इतिहास परिषद की स्थापना की थी।
  • वर्ष 1970 में इन्होंने सेनापानी में बौद्ध स्तुप की खोज की थी।

सविता मर्तोलिया (Savita Martolia)
यह वर्ष 1993 में माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर पहुँचने वाली कुमाऊं की प्रथम महिला थी।
दुर्गा सिंह रावत (स्वतन्त्रता सेनानी)

  • यह एक स्वतंत्रता सेनानी थी। जिनका जन्म वर्ष 1895 में जोहार घाटी (पिथौरागढ़) में हुआ था और निधन वर्ष 1958 में हुआ था।
  • वर्ष 1930 में इन्होंने कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में भी भाग लिया था।

प्रो. श्रीकृष्ण जोशी (Pro. Shri Krishna Joshi)

  • यह एक वैज्ञानिक थे, जिनका जन्म 6 जून, 1935 को हुआ था।
  • वर्ष 1991 में इन्हें पद्म श्री पुरूस्कार से सम्मानित किया गया था।

चंद्रप्रभा ऐतवाल (Chandraprabha Aitwal)

  • इनका जन्म 24 दिसम्बर, 1941 को धारचूला (Dharchula) में हुआ था। इन्हें माउन्टेन गोट (Mountain Got) के नाम से भी जाना जाता है।
  • वर्ष 1981 में इन्हें अर्जुन पुरस्कार, वर्ष 1990 में पद्मश्री पुरस्कार और वर्ष 1994 में राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हुकुम सिंह पांगती (Hukum Singh Pangati)

  • इनका जन्म दरकोट, मुनस्यारी में 9 फरवरी, 1938 में हुआ था। इन्होने कंचनजंगा नामक पुस्तक की रचना की थी।
  • वर्ष 1992 में इन्हें पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित किया गया था।

लवराज सिंह धर्मशक्तू (Lovraj singh dharmashaktu)

  • यह एक पर्वतारोही थे। जिनका जन्म 20 मार्च, 1973 को बोना ग्राम, मुनस्यारी में हुआ था।
  • इन्होंने 7 बार माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। वर्ष 1998 में इन्होंने प्रथम बार माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ाई की थी।

नारायण सिंह थापा (Narayan Singh Thapa)

  • यह खेल से संबंधित थे। जिनका जन्म वर्ष 1924 में पिथौरागढ़ जिले के मड़मानले में हुआ था। इन्हे पद्मश्री पुरूस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • इन्होनें द ब्वाय फ्रॉम लम्बाटा (The Boy From Lambta) नामक आत्मकथा लिखी थी।

त्रिलोक सिंह बसेड़ा (Trilok Singh Baseda)

  • यह एक फुटबाल खिलाडी है। इनका जन्म 20 जलाई, 1936 को पिथौरागढ़ जिले के भंडारी गांव, देवलथल में हुआ था।
  • इन्हे आयरन ब्वॉय ऑफ इंडिया (Iron Boy of India) की उपाधि और वर्ष 2014 में देवभूमि खेलरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

हरी सिंह थापा (Hari Singh Thapa)

  • यह मुक्केबाजी से संबंधित है। इनका जन्म पिथौरागढ़ जिले के नैनीसैनी में हुआ था। पिथौरागढ़ के नैनीसैनी में हवाईअड्डा भी है।
  • इन्हें बॉक्सिंग के भीष्म पितामह के नाम से भी जाना जाता है।
  • वर्ष 2013 में इन्हें देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार (Devbhoomi Dronacharya Award) से सम्मानित किया जा चुका है।

रीना कौशल धर्मशक्तू (Reena Kaushal Dharmashaktu)
यह उत्तराखंड (Uttarakhand) से दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर पहुंचने वाली प्रथम महिला है।
हंसा शर्मा मनराल (Hansa Sharma Manral)

  • यह भारोत्तोलन खेल से संबंधित है। इनका जन्म पिथौरागढ़ जनपद के देवताला, भाटकोट में हुआ था।
  • यह द्रोणाचार्य पुरूस्कार (2001) से सम्मानित होने वाली देश की प्रथम महिला है।

हरि दत्त कापड़ी (Hari Dutt Kapri)

  • यह बास्केटबॉल (basketba 15 अप्रैल, 1942 ll) से संबंधित है। इनका जन्म 15 अप्रैल, 1942 को पिथौरागढ़ जनपद के चिडियाखान, मुवानी में हुआ था।
  • वर्ष 1979 में इन्हें अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) और वर्ष 2014 में देवभूमि लाइफटाईम अचीवमेंट पुरस्कार (Devbhoomi Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया गया था।

हरीश चन्द्र रावत (Harish Chandra Rawat)

  • यह एक पर्वतारोही थे। इनका जन्म 30 जुलाई, 1934 को सरमोली, मुनस्यारी में हुआ था।
  • वर्ष 1962 में कंचनजंगा, 1963 में हाथी पर्वत, वर्ष 1964 में रॉकोंग पर्वत (सिक्किम), वर्ष 1965 में माउंट एवरेस्ट पर्वत, वर्ष 1984 में त्रिशूल एवं नन्दादेवी पर्वत पर चढ़ाई की थी ।
  • वर्ष 1965 में इन्हें पद्मश्री पुरूस्कार व वर्ष 1966 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Note: यह माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले उत्तराखंड के प्रथम व्यक्ति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…