हरियाणा के पड़ोसी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश

हरियाणा, भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक भूमिबद्ध (landlocked) राज्य है। जो 27°39′ से 30°35′ N अक्षांश (Latitude) और 74°28′ से 77°36′ E देशांतर (Longitude) के मध्य स्थित है। जो निम्नलिखित राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है –

  1. चंडीगढ़ (Chandigarh)
  2. दिल्ली (Delhi)
  3. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)
  4. पंजाब (Punjab)
  5. राजस्थान (Rajasthan)
  6. उत्तराखंड (Uttarakhand)
  7. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

हरियाणा राज्य के उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश स्थित है।
हरियाणा राज्य के पश्चिम और दक्षिण में राजस्थान स्थित है।
उत्तर, पश्चिम और दक्षिणी तीनो ओर से हरियाणा, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ सीमा साझा करता है।
हरियाणा के पूर्व में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यमुना नदी,  हरियाणा और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के मध्य सीमा को परिभाषित करती है।
हरियाणा का एकमात्र जिला पंचकुला है, जो केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के साथ सीमा बनता है।

हरियाणा के जिले व उनकी सीमाएँ 

जींद जिले (Jind district) की सीमाएं 7 जिलों से मिलती है, जो निम्नलिखित है –

  1. कैथल (Kaithal)
  2. करनाल (Karnal)
  3. पानीपत (Panipat)
  4. रोहतक (Rohtak)
  5. हिसार (Hisar)
  6. फ़तेहाबाद (Fatehabad)
  7. सोनीपत (Sonipat)

हरियाणा के 6 जिले पंजाब के साथ सीमा साझा करते है  –

  • सिरसा – मुक्तसर, भटिंडा और मानसा से
  • फ़तेहाबाद – संगरूर और मानसा से
  • जींद – पटियाला और संगरूर से
  • कैथल – पटियाला को
  • कुरुक्षेत्र – पटियाला से
  • अंबाला – पटियाला और मोहाली से
  • पंचकुला – मोहाली से

हरियाणा के 7 जिले राजस्थान के अन्य 7 जिलों के साथ सीमा साझा करते है –

  • सिरसा, फ़तेहाबाद व हिसार – हनुमानगढ़ से
  • नूह (मेवात) – भरतपुर और अलवर से
  • भिवानी – हनुमानगढ़, चुरू और झुंझनू से
  • महेंद्रगढ़ – जयपुर, झुंझनू, अलवर और सीकर से
  • रेवाड़ी – अलवर से

हरियाणा के 3 जिले हिमाचल प्रदेश के साथ सीमा साझा करते है।

  • पंचकुला – सोलन व सिरमौर से
  • अंबाला, यमुनानगरसिरमौर से

हरियाणा के 7 जिलों की सीमाएँ उत्तर प्रदेश के 5 जिलों से लगती है।

  • यमुनानगर (Yamunanagar) – सहारनपुर (Saharanpur)
  • करनाल (Karnal) – सहारनपुर (Saharanpur) और शामली (Shamli) से
  • पानीपत (Panipat) – शामली (Shamli) से
  • सोनीपत (Sonipat) – बागपत से (Baghpat)
  • फ़रीदाबाद (Faridabad) – गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) से
  • पलवल (Palwal) – गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) और मथुरा (Mathura) से

हरियाणा का एकमात्र जिला यमुनानगर, उत्तराखंड (देहरादून) से अपनी सीमा साझा करता है –

हरियाणा के 4 जिले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ अपनी सीमा साझा करते है –

  • सोनीपत (Sonipat)
  • झज्जर (Jhajjar)
  • गुरुग्राम (Gurugram)
  • फरीदाबाद (Faridabad)

हरियाणा के मात्र दो जिलों की सीमाएँ अन्य किसी राज्य से नहीं लगती है, जो निम्नलिखित है –

  • रोहतक (Rohtak)
  • चरखी दादरी (Charkhi Dadri)

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

गति (Motion)

गति (Motion) जब कोई वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति में परिवर्तन करती है, तो वस्तु…