उत्तराखंड का भौगोलिक विस्तार व संरचना

उत्तराखंड राज्य वृहत हिमालयी क्षेत्र व गंगा के मैदानी क्षेत्र के मध्य में स्थित है। उत्तराखंड राज्य का कुल क्षेत्रफल 53, 484 वर्ग किमी तथा आकार आयताकार है।

  • पूर्व से पश्चिम तक उत्तराखंड राज्य की लंबाई- 358 Km है, जबकि
  • राज्य का कुल क्षेत्रफल – 53,483 वर्ग किमी

उत्तराखंड राज्य के कुल क्षेत्रफल का 86.07% (46035 वर्ग किमी) भाग पर्वतीय है, जबकि 13.93% (7448 वर्ग किमी) भाग मैदानीय है।
उत्तराखंड राज्य का क्षेत्रफ़ल भारत के कुल क्षेत्रफल का 1.69% है, तथा यह क्षेत्रफल की दृष्टि से वर्तमान में भारत का 18वां राज्य है।

उत्तराखंड का भौगोलिक विस्तार

  • उत्तराखंड भौगोलिक रूप से उत्तराखंड का पूर्वोत्तर भाग तिब्बत (चीन) के साथ सीमा बनता है।
  • उत्तराखंड के उत्तर-पश्चिमी भाग में हिमांचल प्रदेश, दक्षिण–पश्चिम भाग में उत्तर प्रदेश और दक्षिण–पूर्व में नेपाल देश स्थित है।

उत्तराखंड राज्य का अक्षांशीय विस्तार

  • उत्तराखण्ड राज्य अक्षांशीय रूप से 28º43‘ उत्तरी अक्षांश से 31º27‘ उत्तरी अक्षांश तक विस्तृत है अर्थात इसका अक्षांशीय विस्तार 2º44‘ है।

उत्तराखंड राज्य का देशांतरीय विस्तार

  • उत्तराखंड राज्य का देशांतरीय विस्तार 77º34′ पूर्वी देशांतर (East longitude) से 81º02′ पूर्वी देशांतर (East longitude) तक है, अर्थात उत्तराखंड का देशांतरीय (longitude) विस्तार 3º28‘ है।

Note –

  • तेलंगाना राज्य के बनने से पहले उत्तराखंड क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 18 वां राज्य था।
  • परन्तु जब साल 2014 में तेलंगाना राज्य बना तो उत्तराखंड क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 19वां राज्य बना।
  • परन्तु वर्तमान में जम्मू कश्मीर राज्य के केंद्र शासित प्रदेश बनने पर उत्तराखंड राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से फिर से भारत का 18 वां राज्य बन गया।

1 Comment

  1. आपके द्वारा दी गई जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण है। जानकारी साझा करने की लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…