उत्तराखंड के राज्यपाल व उनका संक्षिप्त विवरण

उत्तराखंड राज्य गठन 09 नवंबर 2000 से अब तक राज्य में 6 राज्यपालों ने कार्यभार संभाला है। उत्तराखंड के प्रथम राज्यपाल श्री सुरजीत सिंह बरनाला (SARDAR SURJIT SINGH BARNALA) थे। उत्तराखंड के वर्तमान राज्यपाल डा0 कृष्णकांत पॉल ( K. K. PAUL) हैं। जिन्होंने 07 जनवरी 2015 से उत्तराखंड के राज्यपाल का पद संभाला हुआ है।
Note-  श्रीमती मार्ग्रेट अल्वा  को 2009 में उत्तराखंड के प्रथम महिला राज्यपाल नियुक्त की गयी।
उत्तराखंड के राज्यपाल को पांच साल की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। राज्य सरकार के सभी कार्यकारी कार्यों को राज्यपाल के नाम पर लिया जाता है हालांकि, राज्यपाल को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड की लोकप्रिय निर्वाचित मंत्रिमंडल की सलाह पर कार्य करना चाहिए, जो राज्य स्तर पर वास्तव में कार्यपालिका अधिकार रखता है।राज्यपाल केंद्र सरकार का प्रतिनिधि होता है और केंद्र में राष्ट्रपति की तरह राज्यों में कार्यपालिका की शक्ति उसके अंदर निहित होती है।
अनुच्छेद 156(1) में यह भी व्यवस्था है कि राज्यपाल तब तक अपने पद पर बना रह सकता है, जब तक कि राष्ट्रपति की इच्छा हो। इस तरह राष्ट्रपति राज्यपाल को एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित कर सकता है।
श्री सुरजीत सिंह बरनाला (SARDAR SURJIT SINGH BARNALA)

  • उत्तराखंड के प्रथम राज्यपाल।
  • 09 नवंबर 2000 से 07 जनवरी 2003 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।
  • 03 जनवरी 2007 से 02 नवंबर 2011 तक आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बने रहे।
  • 14 जनवरी 2017 को चंडीगढ़ में देहांत हो गया।

श्री सुदर्शन अग्रवाल (SHRI SUDARSHAN AGARWAL)

  • उत्तराखंड के द्वितीय राज्यपाल।
  • 8 जनवरी 2003 से 28 अक्टूबर 2007 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।

श्री बी.एल. जोशी (SHRI B. L. JOSHI)

  • उत्तराखंड के तीसरे राज्यपाल।
  • 29 अक्टूबर 2007 से 05 अगस्त 2009 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।

श्रीमती मार्ग्रेट आल्वा (MARGARET ALVA)

  • उत्तराखंड के चौथे राज्यपाल।
  • उत्तराखंड की पहली महिला राज्यपाल।
  • 06 अगस्त 2009 से 14 मई 2012 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।

डॉ अजीज कुरैशी ( AZIZ QURESHI)

  • उत्तराखंड के पांचवे राज्यपाल।
  • 15 मई 2012 से 07 जनवरी 2015 तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला।

डा0 कृष्णकांत पॉल ( K. K. PAUL)

  • उत्तराखंड के छठवें राज्यपाल।
  • उत्तराखण्ड के राज्यपाल पद का कार्यभार ग्रहण करने से पहले मेघालय, मिजोरम, नागालैण्ड और मणिपुर के राज्यपाल पद पर भी विभिन्न अवधि के लिए सेवायें दी।
  • 07 जनवरी 2015 से अगस्त 2017 तक उत्तराखंड के राज्यपाल  रहे है।

बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya)

  • उत्तराखंड के 7 वें राज्यपाल अगस्त 2018 में बेबी रानी मौर्य शपथ ग्रहण की। Dr. K. K. PAUL का स्थान लेने वाली उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल हैं।
  • बेबी रानी मौर्य 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं|
  •  इससे पूर्व श्रीमती मार्ग्रेट अल्वा  को 2009 में उत्तराखंड के प्रथम महिला राज्यपाल नियुक्त की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…