- वर्ष 1946 में देवप्रयाग (टिहरी) में हिमालय नक्षत्र वैद्यशाला की स्थापना की गयी थी।
- गुरु गोविन्द सिंह और गढ़ नरेश फतेहशाह के मध्य पांवटा के निकट भगाणी नामक स्थल पर युद्ध हुआ।
- सुदर्शन शाह ने अपने दरबार में चैतु और माणकू नामक चित्रकारों को आश्रय दिया था।
- उत्तराखंड में राजस्व एकत्रित करने वाले अधिकारी को थोकदार या जमीदार को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता था – सयाणा, कर्माण या गुढेरे
- पंवार वंश के शासनकाल में चण्ड नामक व्यक्ति का मुख्य कार्य क्या था – संदेशवाहक
- ग्रामीणों के करों को एकत्रित कर थोकदार (जमीदार) कौन सौंपता था – पधान (प्रधान)
- राजा को विशिष्ट मुद्दों पर सलाह किसके द्वारा दी जाती थी – नेगी
- पंवार वंश के किस शासक के समय श्रीदेव सुमन की मृत्यु हुई थी – नरेन्द्रशाह
- बग्वाली पोखर के युद्ध में किस शासक पंवार वंश के शासक ने मोहनचंद को परास्त किया था – ललित शाह
- पंवार वंश का शासक अजयपाल किस संप्रदाय से सम्बन्धित था – नाथ संप्रदाय
- पंवार वंश के शासक फतेहपति शाह के दरबार में नवरत्न मौजूद थे।
- फतेहपति शाह के शासनकाल में गुरु रामराय ने धामावाला देहरादून में झण्डा दरबार साहिब गुरुद्वारा का निर्माण किया था।
- प्रदीप शाह के शासनकाल में कवि मेधाकर ने प्रदीप रामायण नामक ग्रन्थ की रचना की थी।
- वर्ष 1791 लंगूरगढ़ के मैदान में गोरखाओं व प्रद्युम्न शाह के मध्य प्रथम युद्ध हुआ था।
- वर्ष 1804 में गोरखाओं और प्रद्युम्न शाह के मध्य खुड़बुड़ा का युद्ध हुआ था, जिसमें लड़ते हुए प्रद्युम्न शाह वीरगति को प्राप्त हुए।
- पवार वंश के शासनकाल में आय-व्यय का अधिकारी दीवान होता था।
- परगने में नियुक्त अधिकारी को फौजदार कहा जाता था।
- पवार वंश के शासनकाल में सैनिकों को दी जाने वाली वीर भूमि को रौत कहा जाता था।
- पवार वंश के शासनकाल में राजधानी की सुरक्षा का दायित्व गोलदार का होता था।
- पृथ्वीपति शाह प्रथम शासक था जिसने राजगढ़ी नामक स्थान को अपनी द्वितीय राजधानी बनाया, तथा दिलीप शाह को वहां का शासक नियुक्त किया।
- किस पंवार वंश के शासक मानशाह ने सर्वाधिक 7 बार चंद शासक लक्ष्मीचंद को पराजित किया था।
- बोलांदा बद्रीश के नाम से पंवार शासकों को जाना जाता है।
- पवार वंश के शासनकाल में राजा के बाद दूसरा सबसे बड़ा सर्वोच्च पद बजीर या मुख्तार था।
Latest from Blog
संघ लोक सेवा आयोग UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित Civil Services Prelims Exam (Paper 1),…
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 9 April 2023 को UKPSC Forest Guard Exam परीक्षा…
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 5 March 2023 को UKPSC Junior Assistant…
पुर्तगाल और स्पेन के राजाओं ने नाविकों को नए समुद्री मार्ग खोजने के लिए प्रोत्साहित किया।…
मापक यंत्र (Measuring instruments) का उपयोग भौतिक, रासायनिक या जैविक घटनाओं को मापने के लिए किया…