बिहार में वन्य जीव-जंतु एवं संरक्षण

भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा भारत में वन्य जीव-जंतु संरक्षण हेतु योजनाओं का क्रियान्वयन एवं निर्देशन किया जाता है। इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं। वन्य जीवन (सुरक्षा) अधिनियम, 1972 में वन्य जीवन के संरक्षण एवं विलुप्त होती जा रही प्रजातियों के संरक्षण के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस अधिनियम के अंतर्गत दुर्लभ और ख़त्म होती जा रही प्रजातियों के व्यापार पर प्रतिबन्ध है। वर्तमान में बिहार राज्य में 12 वन्य जीव अभयारण्य एवं एक राष्ट्रीय उद्यान हैं।

वन्य जीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuary)

बिहार राज्य सरकार द्वारा वन्य जीव-जंतु, पक्षी एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए 13 क्षेत्रों को पर्यावरणीय संवेदनशील क्षेत्र (Eco Sensitive Zone) घोषित किया गया हैं। पर्यावरणीय संवेदनशील क्षेत्र (Eco Sensitive Zone) के अंतर्गत वन्य प्राणी अभयारण्य की सीमा से 2 किलोमीटर तक का वन क्षेत्र शामिल किया गया है। जो निम्नलिखित हैं

1. नागी बाँध पक्षी अभयारण्य, जमुई,
2. नकटी बाँध पक्षी अभयारण्य, जमुई,
3. वाल्मीकि वन्य जीव अभयारण्य, पश्चिमी चंपारण,
4. वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिमी चंपारण,
5. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, पश्चिमी चंपारण,
6. कुशेश्वर स्थान पक्षी अभयारण्य, दरभंगा,
7. गौतम बुद्ध वन्य जीव अभयारण्य, गया,
8. भीमबाँध वन्य जीव अभयारण्य, मुंगेर,
9. विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी, भागलपुर,
10. उदयपुर वन्य जीव अभयारण्य, पश्चिमी चंपारण,
11. पंत वन्य जीव अभयारण्य, राजगीर, नालंदा,
12. बरेला झील पक्षी आश्रयणी, वैशाली,
13. कैमूर वन्य प्राणी आश्रयणी, कैमूर एवं रोहतास।

बिहार में वर्तमान समय में एक राष्ट्रीय उद्यान (National Park) एवं 12 वन्य जीव अभयारण्य (Wildlife Sanctuaries) हैं। वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान (Valmiki National Park) बिहार का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान, पश्चिमी चंपारण में स्थित है, इसकी स्थापना वर्ष 1989 ई. हुई थी।

  • वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान (Valmiki National Park) में गैंडा, जंगली कुत्ता, बाघ, तेंदुआ, हिरण, काला भालु, जंगली भैंस आदि संरक्षित हैं।
  • गौतम बुद्ध वन्य जीव अभयारण्य (Gautam Buddha Wildlife Sanctuary) गया में स्थित है, जिसमें तेंदुआ, हिरण, चीता, साँभर, चीतल आदि पाए जाते हैं।
  • विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभयारण्य (Vikramshila Gangeti Dolphin Sanctuary) में डॉल्फिनो की संख्या 240 – 500 के मध्य है।
  • भीमबाँध वन्य जीव अभयारण्य (Bhimbandh Wildlife Sanctuary) में साँभर, जंगली सूअर, तेंदुआ, भालु, भेड़िया, नीलगाय, बंदर, लंगूर, आदि संरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…