विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day)

प्रत्येक वर्ष हर साल 8 जून को विश्व महासागरीय दिवस (World Ocean Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य संपूर्ण मानव जाति को महासागरों से होने वाले लाभों के बारे में जागरूक करना है।

यह दिवस की शुरुआत वर्ष 1992 में की गयी थी, तथा वर्ष 2008 में इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) द्वारा इसे आधिकारिक मान्यता प्रदान की गयी थी।

महासागर का महत्व 

  • महासागर, पृथ्वी की सतह के 71% भाग पर विस्तृत हैं, और पृथ्वी का उपलब्ध जल का 97% भाग महासागरों में पाया जाता है।
  • महासागर हमारे जीवन में भोजन (Seafood) का एक मुख्य स्रोत है।
  • विश्व की अर्थव्यवस्था में भी समुद्र का महत्वपूर्ण योगदान है, क्योंकि 90% से अधिक व्यापार समुद्री मार्गों से होता है जिससे कई लोगो को रोजगार भी प्राप्त होता है।
  • महासागर, मौसम और जलवायु को विनियमित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • महासागरों से कई जीवन रक्षक औषधीय यौगिकों (जैसे – कैंसर) की खोज की गई है।

महासागरों के लिए खतरा 

  • जीवाश्म ईधनों (fossil fuels) के व्यापक उपयोग के कारण प्रदूषण एवं समुद्री अम्लीयता में वृद्धि।
  • फैक्ट्रियों से निकलने वाला प्रदूषण।
  • प्लास्टिक कचरा भी आज महासागरों में रहने वाले जीवों के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

गति (Motion)

गति (Motion) जब कोई वस्तु समय के साथ अपनी स्थिति में परिवर्तन करती है, तो वस्तु…