विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross Day)

प्रत्येक वर्ष 8 मई को, हेनरी डुनेंट (Henry Dunant) की जयंती पर विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross Day) मनाया जाता है। हेनरी डुनेंट (Henry Dunant) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (International Red Cross Committee) की स्थापना की गयी थी।
विश्वभर में इंटरनेशनल रेड क्रॉस (International Red Cross) और रेड क्रीसेंट मूवमेंट (Red Crescent Movement) से 80 मिलियन से अधिकलोगो का एक नेटवर्क है।

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (IRCS) द्वारा भी प्रत्येक वर्ष 8 मई को, हेनरी डुनेंट (Henry Dunant) की जयंती पर विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है।

प्रमुख बिंदु

सर्वप्रथम हेनरी डुनेंट (Henry Dunant) को ही विश्व में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
रेड क्रॉस समिति (Red Cross Committee) का मुख्य उद्देश्य मूल रूप से किसी भी प्रकार की परिस्थितियों में मानवीय गतिविधियों को प्रेरित करना, प्रारंभ करना और प्रोत्साहित करना है।
रेड क्रॉस समिति (Red Cross Committee) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में मानवीय सिद्धांतों और मूल्यों के प्रचार सहित इसे 4 भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है –

  • आपदा प्रतिक्रिया (Disaster Response)
  • आपदा तैयारियां (Disaster Preparedness)
  • स्वास्थ्य (Health)
  • देखभाल (Care)

रेड क्रॉस सोसाइटी मुख्यत: 7 सिद्धांतों पर आधारित है –

  • मानवता (Humanity)
  • निष्पक्षता (Fairness)
  • तटस्थता (Neutrality)
  • स्वतंत्रता (Freedom)
  • स्वैच्छिक (Voluntary)
  • एकता (Unity)
  • सार्वभौमिकता (Universality)

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (Indian Red Cross Society – IRCS)

IRCS एक स्वैच्छिक मानवीय संगठन है, जो भारत में 1100 से अधिक शाखाओं की मदद से मानव जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए कार्यरत है।
इसकी स्थापना वर्ष 1920 में IRCS की स्थापना की गयी थी और वर्ष 2020 में इसके गठन को 100 साल पूर्ण हुए हैं।
इसका उद्देश्य आपदाओं व आपातकालीन स्थितियों के समय राहत प्रदान करना है और कमजोर लोगों और समुदायों के मध्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना है।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ((Indian Red Cross Society) के अध्यक्ष, राष्ट्रपति तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इस समिति का चैयरमेन होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Latest from Blog

UKSSSC Forest SI Exam Answer Key: 11 June 2023

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) द्वारा 11 June 2023 को UKPSC Forest SI Exam परीक्षा का आयोजन…